विज्ञापन
This Article is From Oct 06, 2021

छोटे बच्चे ने गजब स्टाइल में गाया रणवीर सिंह की Gully Boy का रैप सॉन्ग, लोग बोले- टैलेंट कहीं भी मिल सकता है - देखें Video

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा ये नया वीडियो साल 2019 में आई रणवीर सिंह (Ranveer Singh) की फिल्म गली बॉय (Gully Boy) के लोकप्रिय रैप सॉन्ग 'अपना टाइम आएगा' की रैपिंग करते हुए एक छोटे से लड़के का है.

छोटे बच्चे ने गजब स्टाइल में गाया रणवीर सिंह की Gully Boy का रैप सॉन्ग, लोग बोले- टैलेंट कहीं भी मिल सकता है - देखें Video
छोटे बच्चे ने गजब स्टाइल में गाया रणवीर सिंह की Gully Boy का रैप सॉन्ग

सोशल मीडिया पर आए दिन बच्चों के गाने और डांस के वीडियो वायरल होते रहते हैं. वायरल वीडियो की लिस्ट में अब एक नया वीडियो जुड़ गया है. सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा ये नया वीडियो साल 2019 में आई रणवीर सिंह (Ranveer Singh) की फिल्म गली बॉय (Gully Boy) के लोकप्रिय रैप सॉन्ग 'अपना टाइम आएगा' की रैपिंग करते हुए एक छोटे से लड़के का है. पूर्वोत्तर के पहाड़ी इलाकों में लड़के के रैप करने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है. वीडियो में लड़के की जबरदस्त लाइव परफॉर्मेंस ने लोगों का दिल जीत लिया है.

वीडियो के कैप्शन में लिखा है, "प्रतिभा की कोई सीमा नहीं है और ये कहीं भी मिल सकती है. अरुणाचल प्रदेश के एक छोटे से मोनपा मूल के लड़के द्वारा बॉलीवुड गाने की रैपिंग की जा रही है." वीडियो में दिखाया गया है कि लड़का, रणवीर सिंह पर फिल्माए गए पॉप्युलर सॉन्ग अपना टाइम आएगा... पर रैप कर रहा है. बैकग्राउंड में लड़के के दोस्त उसे चीयर करते हुए सुनाई दे रहे हैं.

देखें Video:

गाने को डिवाइन और अंकुर तिवारी ने लिखा है. जोया अख्तर द्वारा निर्देशित फिल्म गली बॉय भारतीय स्ट्रीट रैपर डिवाइन और नैज़ी के जीवन से प्रेरित एक म्यूजिकल ड्रामा फिल्म है. यह मुंबई के धारावी झुग्गियों के एक महत्वाकांक्षी स्ट्रीट रैपर की कहानी है.

इस वीडियो को अबतक हजारों बार देखा जा चुका है. सोशल मीडिया पर लोग इस बच्चे की जमकर तारीफ कर रहे हैं. लोग बच्चे की परफॉर्मेंस देखकर काफी खुश हैं. एक यूजर ने कहा, "वो जोश है!" दूसरे ने लिखा, "@RanveerOfficial आपका यहां मुकाबला है." तीसरे यूजर ने कहा, "सो स्वीट."

VIRAL वीडियो को भी देखें : गैरेज में छिपी बैठी थी विशालकाय मकड़ी, पास जाते ही कर देती है Attack

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Little Boy Raps Gully Boy Song, Trending Video, Viral Video, Little Boy Rap Video
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com