LinkedIn India bengaluru office: गुलाब जामुन और काजू कतली जैसी मिठाइयों का नाम आते ही किसी के भी मुंह में पानी आना लाजिमी है. ज्यादातर मिठाइयों की दुकानों के नाम भी इन्हीं पर रख दिए जाते हैं, जो लोगों का ध्यान खींचने के लिए एक अच्छी ट्रिक भी साबित होती है, लेकिन हो जब आपके ऑफिस की किसी खास जगह का नाम ही मिठाई के नाम पर हो तो यकीनन ऐसा सुनकर आप यकीन ना कर पाएंगे, लेकिन ये सौ टका सच है. दरअसल, भारत में एक ऐसा ऑफिस है, जहां मीटिंग रूम्स के नाम 'गुलाब जामुन' और 'काजू कतली' जैसी भारतीय मिठाइयों पर रखे गए हैं. हम बात कर रहे हैं...LinkedIn इंडिया के बेंगलुरु ऑफिस की, जो इन दिनों सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है.
यहां देखें पोस्ट
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
मिठाइयों के नाम पर मीटिंग रूम
सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रही है, जिसमें LinkedIn इंडिया के बेंगलुरु ऑफिस की झलक दिखाई गई है. इस वीडियो को कंपनी के कर्मचारी रौनक रामटेके ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है, जिसमें ऑफिस की खासियत को दिखाया गया है. इस वीडियो में सबसे ज्यादा ध्यान खींचने वाली बात है ऑफिस के मीटिंग रूम्स, जिनके नाम भारतीय मिठाइयों पर रखे गए हैं. 'गुलाब जामुन' और 'काजू कतली' जैसे नाम सुनकर यकीनन कोई भी हैरान रह जाए. यह नाम ना केवल भारतीय संस्कृति को प्रदर्शित करते हैं, बल्कि यह ऑफिस के माहौल को भी और अधिक जीवंत बनाते हैं.
वीडियो में दिखाया गया है कि कैसे ये मीटिंग रूम्स ना केवल रचनात्मक हैं, बल्कि कर्मचारियों के बीच एक सकारात्मक वातावरण भी बनाते हैं. मीटिंग रूम का नामकरण इस बात को दर्शाता है कि LinkedIn अपने कर्मचारियों के कल्याण और कार्यस्थल के अनुभव को किस हद का महत्वपूर्ण मानता है. कंपनी ने इस अनोखे तरीके से भारतीय मिठाइयों को अपने ऑफिस में शामिल करके ना केवल एक स्थानीय स्पर्श दिया है, बल्कि यह भी दिखाया है कि वे अपने कर्मचारियों के साथ जुड़े रहना चाहते हैं. इस तरह की पहलें ना केवल कार्यस्थल को मजेदार बनाती हैं, बल्कि यह कर्मचारियों के मनोबल को भी बढ़ाती हैं.
अनोखे नाम ने खींचा लोगों का ध्यान (Fun Office Culture)
वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और लोग इसकी खूब तारीफ कर रहे हैं. लोग इसे एक शानदार और रचनात्मक विचार मान रहे हैं, जो भारतीय संस्कृति को बढ़ावा देता है. इस वीडियो ने यह भी साबित किया है कि एक साधारण कार्यक्षेत्र को कैसे एक जीवंत और आकर्षक जगह में बदला जा सकता है. LinkedIn इंडिया का यह प्रयास निश्चित रूप से कार्यस्थल के अनुभव को और भी खास बना देता है. रौनक रामटेके के मुताबिक, ऑफिस में ना सिर्फ एक शानदार कैफेटेरिया है, बल्कि गेमिंग, म्यूजिक और क्रिकेट के लिए भी खास कमरे बनाए गए हैं. तीन दिन के वर्क ट्रिप के दौरान उन्होंने बेंगलुरु हेडक्वार्टर का दौरा किया. इसके साथ ही अपने अनुभवों को भी शेयर किया.
ये भी देखेंः- पीठ पर ऑटो चढ़ाकर लड़की ने लगाए पुश-अप
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं