Girl Dance In Towel: रील के इस जमाने में आजकल लोग हिट होने के लिए कुछ भी कर गुजरने को तैयार रहते हैं. सोशल मीडिया पर अक्सर ऐसे वीडियो वायरल होते रहते हैं, जो कई बार हंसा-हंसाकर लोटपोट कर देते हैं, तो कई बार चौंका भी देते हैं. हाल ही में एक ऐसा ही वीडियो सामने आ रहा है, जिसे देखकर लोगों की आंखें फटी की फटी रह गई. वीडियो में टॉवल पहने एक लड़की इंडिया गेट के सामने ठुमके लगाती नजर आ रही है, जिसे देखकर वहां मौजूद लोगों के होश उड़ गए.
यहां देखें वीडियो
-
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
मैं कर्म में विश्वास करता हूं... NDTV वर्ल्ड समिट में तुषार ने बताया किन वजहों से जीता यूके में मेयर का चुनाव -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न
बच्चों के सामने सफेद तौलिया में लगाए ठुमके
दिल्ली के इंडिया गेट के सामने सफेद तौलिये में डांस करती इस लड़की के वीडियो ने इन दिनों सोशल मीडिया पर आग लगा रखी है. वीडियो में लोग मुड़-मुड़कर लड़की को डांस करते देख रहे हैं. वहीं कुछ लोग ऐसे भी हैं, जो लड़की को अपने कैमरे में कैद करने की हर मुमकिन कोशिश कर रहे हैं. इस वीडियो को देखने के बाद कुछ सोशल मीडिया यूजर्स जहां खूब मौज ले रहे हैं. वहीं कुछ लोग इस वीडियो पर जमकर गुस्सा निकाल रहे हैं. इंस्टाग्राम पर कोलकाता की इस मॉडल के खूब चर्चे हो रहे हैं. लड़की खुद के मिस कोलकाता पेजेंट 2017 की विजेता होने का दावा करती है. पहले भी इस लड़की का दुर्गा पूजा पंडाल का एक फोटो धड़ल्ले से वायरल हुआ था, जिसमें क्लीवेज-बारिंग टॉप पहने वो दो अन्य महिलाओं के साथ नजर आई थी.
मॉडल ने तौलिया पहनकर किया डांस
वीडियो में देखा जा सकता है कि, कैसे यह मॉडल-इन्फ्लुएंसर हिट बॉलीवुड फिल्म 'दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे' के एक गाने पर लिप-सिंक करते हुए सफेद तौलिया और चप्पल में नाच रही है. इस दौरान इंडिया गेट पर मौजूद टूरिस्ट की भारी भीड़, जिसमें बच्चे भी शामिल हैं, उसको हैरानी से देख रहे हैं. महज 7 घंटे में इस वीडियो को अब तक 8 हजार से अधिक लोग लाइक कर चुके हैं. वीडियो देख चुके ज्यादातर लोग कमेंट्स में लड़की को जमकर लताड़ लगा रहे हैं. वहीं कुछ यूजर्स ने लड़की की इस हरकत को वायरल होने और व्यूज हासिल करने के लिए 'सस्ती हरकत' करार दिया है.
ये भी देखें:- रील के चक्कर में बची बुजुर्ग की जान
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं