विज्ञापन
This Article is From Jun 13, 2018

नॉर्थ कोरिया के तानाशाह किम जोंग उन अचानक निकले सिंगापुर की सैर पर, साथ थे ये

उत्तर कोरियाई नेता किम जोंग उन ने मंगलवार को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ अपने नियोजित बैठक से एक दिन पहले सिंगापुर के 'सामाजिक और आर्थिक विकास' के बारे में जानने के लिए रात में औचक भ्रमण किया.

नॉर्थ कोरिया के तानाशाह किम जोंग उन अचानक निकले सिंगापुर की सैर पर, साथ थे ये
Kim Jong Un in Singapore tour: उत्तर कोरियाई नेता किम जोंग उन ने मंगलवार को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ अपने नियोजित बैठक से एक दिन पहले सिंगापुर के 'सामाजिक और आर्थिक विकास' के बारे में जानने के लिए रात में औचक भ्रमण किया. समाचार एजेंसी 'योनहाप' के अनुसार, सोमवार रात किम ने सेंट रेजिस होटल से निकलकर शहर के पर्यटक गंतव्यों की यात्रा की। किम जोंग इसी होटल में रूके हैं.

सरकारी समाचार एजेंसी कोरियन सेंट्रल न्यूज एजेंसी (केसीएनए) के अनुसार, "किम ने सिंगापुर के विभिन्न गंतव्यों का दौरा किया जिसमें सिंगापुर का मशहूर व प्रतिष्ठित ग्रेट फ्लॉवर गार्डन, विश्व प्रसिद्ध मरीना बे सैंड्स इमारत की छत पर स्थित स्काई पार्क और सिंगापुर पोर्ट शामिल रहे, जहां से उन्होंने सिंगापुर के आर्थिक व सामाजिक विकास को सीखा." केसीएनए के अनुसार, इस दौरान किम के साथ उनकी बहन किम यो जोंग और अन्य अधिकारी भी थे.

(इनपुट-IANS)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Kim Jong Un, Singapore, Donald Trump
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com