Karwa Chauth Viral Video: करवाचौथ का त्योहार सुहागिन महिलाओं के लिए बेहद खास होता है. महिलाएं पति की लंबी उम्र के लिए पूरे दिन निर्जला व्रत रखती है और शाम को छलनी से चांद के बाद पति को देख कर उनके हाथों से पानी पी कर व्रत खोलती है. इस साल अक्टूबर महीने के 20 तारीख को करवा चौथ का व्रत रखा जाएगा. करवाचौथ से पहले इन दिनों सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर स्टंट करते हुए व्रत खोलती एक महिला का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. शालू जिमनास्ट नाम के इंस्टाग्राम से स्टंट के साथ अनोखे अंदाज में व्रत खोलती महिला का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है.
यहां देखें वीडियो
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
करवा चौथ में स्टंट का तड़का (Karva Chauth Stunt)
इंस्टाग्राम पर इन दिनों लाल साड़ी में सज-धज कर करवा चौथ व्रत में स्टंट कर रही महिला का वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है. शालू जिमनास्ट नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से एक नहीं, बल्कि ऐसे तीन वीडियोज पोस्ट किए गए हैं. इन वीडियोज में लाल जोड़े में सजी-धजी सुहागन हाथ में छलनी लिए चांद को देखती है, वो भी स्टंट के साथ. पहले वीडियो में महिला पति का एक हाथ थामे उसके घुटनों पर खड़ी हो जाती है और दूसरे हाथ से छलनी को पकड़ कर पहले चांद और फिर पति को देखती है.
करवा चौथ की रस्म के दौरान मजेदार स्टंट (Woman Performs Hilarious Stunt During Karva Chauth)
सोशल मीडिया पर पोस्ट किए गए दूसरे वीडियो में महिला छत पर खड़े पति के ऊपर कूद जाती है. महिला पति के ऊपर कूदने के बाद एक पैर उसके कंधे पर और दूसरा घुटने पर रखते हुए कमर पर एक हाथ रखकर बैलेंस बनाती है और फिर छलनी से पति और चांद को देखती है. तीसरे वीडियो में महिला पति के कंधे के दोनों तरफ पैर रखकर हवा में सीधे खड़े होकर छलनी से चांद को देखते हुए नजर आ रही है.
लोगों ने काटी मौज
हवाई स्टंट के साथ करवाचौथ का व्रत तोड़ रही महिला का वीडियो इंस्टाग्राम पर तेजी से वायरल हो रहा है. करवाचौथ के इस वीडियो को अब तक 22 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है. करीब 60 हजार यूजर्स ने वीडियो को लाइक किया है. इन वीडियोज को देख कर कई लोग खूब मौज काट रहे हैं. वीडियो पर कमेंट करते हुए एक यूजर ने लिखा, "अरे वो तुम्हारा पति है कुली नहीं." दूसरे यूजर ने लिखा, "छत से चांद नहीं दिख रहा था जो उसके सिर पर चढ़ कर देखना जरूरी था." तीसरे यूजर ने लिखा, ''वो पति है महिषासुर नहीं.''
ये भी देखें:- सिर पर पानी भरा मटका रखकर किया बवाल डांस
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं