जन्माष्टमी का त्योहार देशभर में बड़े ही धूमधाम से मनाया जाता है. इस दिन लोग अपने बच्चों को कृष्ण कन्हैया और राधा रानी की तरह तैयार करते हैं. बच्चों को राधा-कृष्ण के रूप में देखकर हर किसी के चेहरे पर एक प्यारी सी मुस्कान खिल उठती है. इस खास दिन के मौके कर बच्चे तैयार होकर श्री कृष्ण के गानों पर डांस भी करते हैं, जिन्हें सोशल मीडिया पर खूब देखा और पसंद किया जाता है. ऐसी ही एक बच्ची का वीडियो इन दिनों खूब वायरल हो रहा है, जिसमें वो नन्ही राधा रानी बनकर डांस करती हुई नजर आ रही हैं. इस छोटी सी बच्ची को डांस करता देख लोग भी इनके दीवाने हो गए हैं.
यहां देखें वीडियो
-
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न
राधा बनकर बच्ची ने किया डांस
वायरल वीडियो में छोटी बच्ची पिंक कलर का लहंगा पहने और फूलों की ज्वेलरी पहनकर डांस करती नजर आ रही हैं. वीडियो में बच्ची 'राधा कैसे ना जले' गाने पर डांस कर रही है. बच्ची के स्टेप से ज्यादा उसके एक्सप्रेशन लोगों को पसंद आ रहे हैं. वो छोटे-छोटे स्टेप करती हुई बहुत प्यारी लग रही है.
लोगों ने की छोटी राधा की तारीफ
बच्ची की वीडियो पर लोग ढेर सारे कमेंट कर रहे हैं. एक ने लिखा, 'उनकी ड्रेस कहां से ली गई है बहुत प्यारी है.' वहीं दूसरे ने लिखा, 'सो क्यूट प्रिंसेस.' वहीं कुछ लोग हार्ट इमोजी पोस्ट कर रहे हैं. इस बच्ची के डांस वीडियो अक्सर वायरल होते ही रहते हैं. ये आए दिन सोशल मीडिया पर अपने डांस वीडियो के चलते सुर्खियों में बनी रहती हैं. 15 अगस्त के मौके पर भी इस बच्ची का एक वीडियो खूब वायरल हुआ था, जिसमें वो देशभक्ति गाने पर डांस करती नजर आई थी. इस बच्ची की तरह और भी कई बच्चों के डांस वीडियो वायरल हो रहे हैं. जन्माष्टमी के सेलिब्रेशन पर लोग अपने बच्चों को राधा-कृष्ण बनाकर ले जाते हैं और उनका फोटोशूट भी करवाते हैं. बच्चों के साथ बड़ों के लिए भी ये त्योहार खास बन जाता है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं