IPL 2021 PBKS Vs KKR: आईपीएल (IPL) में पंजाब किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स (Punjab Kings Vs Kolkata Knight Riders) के बीच मुकाबला खेला गया. केकेआर (KKR) ने अनुशासित गेंदबाजी और कप्तान इयोन मोर्गन (Eoin Morgon) की फार्म में वापसी पर खेली गयी नाबाद पारी के दम पर पंजाब किंग्स को 20 गेंद शेष रहते हुए पांच विकेट से हराकर आईपीएल में लगातार चार हार के बाद पहली जीत दर्ज की. मैच में केएल राहुल (KL Rahul) ने शानदार अंदाज में आंद्रे रसेल (Andre Russell) को रन आउट किया. अर्शदीप सिंह (Arshdeep Singh) ने थ्रो फेंका तो उन्होंने एमएस धोनी (MS Dhoni) स्टाइल दिखाया. बॉल की दिशा बदल दी और गेंद स्टम्प्स पर जा लगी. सोशल मीडिया (Social Media) पर यह वीडियो तेजी से वायरल (Viral Video) हो रहा है.
कोलकाता नाइट राइडर्स 14 ओवर में 4 विकेट खोकर 98 रन बना चुका था. उनको जीत के लिए 35 गेंद पर 26 रन चाहिए थे. रवि बिश्नोई की गेंद पर इयोन मॉर्गन ने पीछे की तरफ शॉट खेला और रन चुराने के लिए भागे. अर्शदीप ने थ्रो फेंका. केएल राहुल ने समय न बरबाद करते हुए गेंद को स्टम्प्स की तरफ की दिशा दिखा दी. बॉल सीधे स्टम्प्स पर लगी और आंद्रे रसेल रन आउट हो गए.
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit | बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
देखें Video:
— Cricsphere (@Cricsphere) April 26, 2021
पंजाब किंग्स की यह चौथी हार है. इन दोनों टीमों के अब छह मैचों में चार-चार अंक हैं लेकिन केकेआर बेहतर रन गति के आधार पर पांचवें स्थान पर पहुंच गया है. इससे पहले वह अंतिम स्थान पर था. पंजाब किंग्स ने पहले बल्लेबाजी के लिये आमंत्रित किये जाने पर नौ विकेट पर 123 रन बनाये. सलामी बल्लेबाज मयंक अग्रवाल ने 34 गेंदों पर 31 रन की संघर्षपूर्ण पारी खेली लेकिन वह क्रिस जोर्डन थे जिन्होंने 18 गेंदों पर तीन छक्कों की मदद से 30 रन बनाकर स्कोर 120 रन के पार पहुंचाया.
केकेआर की शुरुआत भी अच्छी नहीं रही लेकिन कप्तान मोर्गन (40 गेंदों पर नाबाद 47 रन, चार चौके, दो छक्के) ने राहुल त्रिपाठी (32 गेंदों पर 41 रन) के साथ चौथे विकेट के लिये 66 रन जोड़कर टीम को शुरू में मिले झटकों से उबारा. केकेआर ने 16.4 ओवर में पांच विकेट पर 126 रन बनाकर जीत दर्ज की.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं