IPL 2020 MI Vs RCB: आईपीएल (IPL) में मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (Mumbai Indians Vs Royal Challengers Bangalore) के बीच मुकाबला खेला गया. सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) की धमाकेदार पारी की बदौलत मुंबई (MI) ने बेंगलुरु (RCB) को 5 विकेट से हरा दिया. इस जीत के साथ ही मुंबई इंडियंस ने प्लेआफ में प्रवेश लगभग तय कर लिया है. आस्ट्रेलिया दौरे के लिये भारतीय टीम में नहीं चुने जाने का गम भुलाते हुए सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) 43 गेंद में 10 चौकों और तीन छक्कों की मदद से 79 रन बनाकर नाबाद रहे. सूर्यकुमार (Suryakumar) ने चौका मारकर मुंबई को मैच जिताया और फिर गजब का एटिट्यूड दिखाया. ट्विटर पर वो हीरो बन गए हैं. उनका वीडियो सोशल मीडिया (Social Media) पर काफी वायरल (Viral Video) हो रहा है.
आरसीबी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 164 रन बनाए थे. मुंबई इंडियंस ने जवाब में शानदार बल्लेबाजी दिखाई. आखिरी ओवर में मुंबई को जीत के लिए 3 रन चाहिए थे. मोहम्मद शिराज गेंदबाजी करने आए. उन्होंने पहली ही गेंद पर चौका जड़कर मैच जिता दिया. फिर उन्होंने हेलमेट उतारते हुए शानदार अंदाज दिखाया. जिसको काफी पसंद किया जा रहा है. ट्विटर पर लोग उनकी खूब तारीफ कर रहे हैं.
-
NDTV वर्ल्ड समिट में महिला बेस गिटारिस्ट मोहिनी डे, बोलीं- इंडिया का नाम रोशन करने पर गर्व -
NDTV वर्ल्ड समिट में गोल्ड, क्रिप्टो, डिजिटल पेमेंट पर दिग्गजों के साथ चर्चा -
क्या AI इस जमाने का असुर है? न्यू यॉर्क वेदांत सोसाइटी के रेजिडेंट मिनिस्टर स्वामी सर्वप्रियानंद ने दिया जवाब -
'खुशनसीब हूं कि भारत में पैदा हुई, जहां मस्जिद और मंदिर एक साथ मौजूद हैं', NDTV वर्ल्ड समिट 2026 में मोहिनी डे -
क्या AI को इंसान जैसा माना जाना चाहिए? सुनिए स्वामी सर्वप्रियानंद का जवाब -
'AI इंसानियत के लिए चौथा बड़ा झटका हो सकता है', NDTV से बोले AI को नैतिकता सिखाने वाले स्वामी सर्वप्रियानंद -
दीप प्रज्वलन से हुआ NDTV वर्ल्ड समिट 2026 का शानदार आगाज़ -
मोहिनी डे की धुनों ने जीता दिल, शानदार अंदाज में शुरू हुआ NDTV वर्ल्ड समिट -
NDTV World Summit 2026: 9 साल की उम्र से म्यूजिक इंडस्ट्री में काम कर रही हैं मोहिनी डे, पिता थे पहले टीचर -
NDTV World Summit 2026 का आगाज... मोहिनी डे ने दी प्रस्तुति, एक मंच पर जमा हो रहे दुनिया के दिग्गज
देखें Video:
ICE COLD FINISH ️ SKY IS LIT
— Napster (@NapsterVB) October 28, 2020
That Reaction Says It All
Suryakumar Yadav #IPL2020 #MIvsRCB #MI #OneFamily #MumbaiIndians #RCB #royalchallengersbangalore #Suryakumar #IPLinUAE pic.twitter.com/jfUxhywia0
इस जीत के बाद मुंबई 12 मैचों में 16 अंक लेकर शीर्ष पर है जबकि आरसीबी इतने ही मैचों में 14 अंक के साथ दूसरे स्थान पर है. दिल्ली कैपिटल्स के 12 मैचों में 14 अंक है लेकिन वह नेट रनरेट के आधार पर तीसरे स्थान पर है. किंग्स इलेवन पंजाब और कोलकाता नाइट राइडर्स के 12 मैचों में 12 अंक हैं.
मुंबई के लिये यादव को छोड़कर हालांकि कोई बल्लेबाज ज्यादा देर टिक नहीं सका. हार्दिक पंड्या ने 15 गेंद में 17 रन बनाये. क्विंटॉन डिकॉक (19) और ईशान किशन (25) अच्छी शुरूआत को बड़ी पारियों में नहीं बदल सके.
बुमराह की कसी हुई गेंदबाजी के सामने देवदत्त पडीक्कल (45 गेंद में 74 रन) को छोड़कर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का कोई बल्लेबाज नहीं टिक सका और वे छह विकेट पर 164 रन ही बना सके. जवाब में मुंबई ने पांच गेंद बाकी रहते लक्ष्य हासिल कर लिया.
NDTV सेहत वेहत: Lung Cancer - क्या है लंग कैंसर, जानें लक्षण, कारण, इलाज और बचाव के उपाय...
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं