विज्ञापन
This Article is From Dec 13, 2011

हजारे के एक दिन का प्रदर्शन, एक प्राथमिकी हुई दर्ज

उस दिन संसद मार्ग थाने में दर्ज यह एकमात्र प्राथमिकी थी, जिसमें एक व्यक्ति के 2600 रुपये और अन्य दस्तावेज चोरी हो गए।
नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली के जंतर मंतर पर रविवार को अन्ना हजारे के प्रदर्शन के दौरान हुई पाकेटमारी, एकमात्र ऐसी घटना है, जिसकी शिकायत पुलिस में दर्ज करायी गई। उस दिन संसद मार्ग थाने में दर्ज यह एकमात्र प्राथमिकी थी, जिसमें एक व्यक्ति के 2600 रुपये और अन्य दस्तावेज चोरी हो गए। पीड़ित की पहचान भोलानाथ गोस्वामी के रूप में हुई। वह उत्तरी दिल्ली के बुराड़ी इलाके का रहने वाला है। उसने अपनी शिकायत में दावा किया कि सुबह लगभग दस बजे जब वह हजारे समर्थकों में शामिल था, किसी ने उसका पर्स चुरा लिया। भोलानाथ ने पुलिस को बताया कि उसे लगा कि किसी ने उसका पॉकेट मारा है, लेकिन भीड़ अधिक होने के चलते वह उसे पकड़ नहीं पाया। भोलानाथ ने अपनी शिकायत में कहा कि उसके 2600 रुपये नकद, एटीएम कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस और पैन कार्ड चोरी हो गए। चोरी का मामला दर्ज किया गया है।
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
अन्ना हजारे, दिल्ली, एफआईआर, अनशन, Anna Hazare, FIR
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com