अंबाला:
अंबाला पुलिस ने 4 महीने पहले हुए एक युवक के कत्ल की गुत्थी को सुलझा लिया है। पुलिस ने इस हत्या के मामले में युवक के ही तीन दोस्तों को गिरफ्तार किया है। मामला जिले के मुलाना कस्बे का है। गिरफ्तार युवकों ने बताया कि वह लोग लॉटरी के जरिए जल्दी अमीर बनना चाहते थे। इसके लिए उन्होंने पंजाब के रोपड़ में रहने वाले एक तांत्रिक से संपर्क किया। तांत्रिक के कहे मुताबिक ही उन्होंने राजेश की हत्या की और उसके सिर को काट दिया। पुलिस को राजेश का धड़ खेतों में मिला था। पुलिस ने तीनों युवकों के अलावा तांत्रिक को भी गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया जहां इन्हें 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
हत्या, अंबाला, तांत्रिक, दोस्त गिरफ्तार