हम में से ज्यादातर लोग ऐसे होते हैं जो घूमने-फिरने के बेहद शौकीन होते हैं. ऐसे लोग दुनिया के सभी हिस्सों में जाकर वहां का रहन-सहन और कल्चर जानने में दिलचस्पी रखते हैं. ऐसे में घूमने के शौकीन लोग किसी न किसी तरह से अपने आने-जाने का जुगाड़ कर ही लेते हैं. अपने देश के किसी भी हिस्से में घूमने जाने पर कोई पाबंदी या नियम तो नहीं है, लेकिन विदेशों में जब हम जाते हैं, तो वहां पर पासपोर्ट से लेकर वीजा तक की जरूरत होती है. कई देशों में वीजा ऑन अराइवल की सुविधा है, जिससे सफर थोड़ा आरामदायक हो जाता है. लेकिन. बहुत से देशों में पहले वीजा परमिट हासिल करना होता है. ऐसे में आप एक समय में एक साथ दो-तीन देश घूमना चाहते हैं, तो डॉक्युमेंटेशन में ही काफी समय लग जाता है.
लेकिन, आज हम आपको जो वीडियो दिखाने जा रहे हैं, इस वीडियो में आप देखेंगे कि एक लड़की 3 सेकंड के अंदर ही तीन देश घूम लेती है. पहली बार में तो ये बात सुनकर आप यकीन ही नहीं होगा, लेकिन ये बिलकुल सच है. वीडियो देखकर आप भी हैरान रह जाएंगे. लेकिन आपके मन में भी ये सवाल जरूर उठता है कि आखिर ये कैसे संभव है कि कोई 3 सेकंड में 3 देश की सैर कर लेगा? इसके लिए आपको वीडियो देखना होगा. फिर हम आपको बताएंगे कि आखिर ये कैसे संभव हुआ.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
वीडियो में दिख रही लड़की का नाम समरांगी साधु झिलिक (Samrangy Sadhu Jhilik) है. समरांगी ने एक वीडियो शेयर करके लिखा है, 'आचेन शहर के पास प्रसिद्ध तीन-देशों का पॉइंट'. दरअसल, इस वीडियो में समरांगी एक ऐसे पॉइंट पर खड़ी है, जहां तीन देशों का बॉर्डर मिलता है. वो उछल-उछलकर तीन देशों में 3 सेकंड में घूम आती है. बता दें कि इस जगह पर किसी भी देश की कोई फौज नहीं है. इसके आधे हिस्से में जर्मनी है, तो बाकी के हिस्से में नीदरलैंड और बेल्जियन. यानी इस बिंदु से आप तीन तरफ तीन देशों में जा सकते हैं.
देखें Video:
सवाल अब ये है कि क्या बिना वीजा के इन देशों में जाना संभव है? ऐसे में बता दें कि बिलकुल संभव है. इसके लिए यूरोपियन देश शेंगेन वीजा (Schengen visa) देते हैं. इस वीजा के साथ आप यूरोप के 29 देशों में बिना रोक-टोक के घूम सकते हैं. ये सभी 29 देश शेंगेन क्षेत्र का हिस्सा है. इसके तहत आप ऑस्ट्रिया, बेल्जियम, चेक गणराज्य, डेनमार्क, एस्टोनिया, फिनलैंड, फ्रांस, जर्मनी, ग्रीस, हंगरी, आइसलैंड, इटली, लातविया, लिकटेंस्टीन, लिथुआनिया, लक्जमबर्ग, माल्टा, नीदरलैंड, नॉर्वे, पोलैंड, पुर्तगाल, स्लोवाकिया, स्लोवेनिया, स्पेन, स्वीडन और स्विट्जरलैंड जैसे देशों में जा सकते हैं. इनमें नॉर्वे, स्विट्जरलैंड के अलावा कुछ अन्य देश यूरोप का हिस्सा नहीं हैं. फिर भी आपको वे शेंगेन वीजा के साथ जाने की अनुमति देते हैं.
समरांगी का यह वीडियो अब इंस्टाग्राम पर तेजी से वायरल हो रहा है. अबतक इस वीडियो को 6 लाख से ज्यादा बार देका जा चुका है और 8 हज़ार से ज्यादा बार लाइक किया जा चुका है. वीडियो पर लोग ढेरों कमेंट्स भी कर रहे हैं. फिरोज़ वेल्लुकुझी (Feroze Vellukuzhi) ने लिखा है कि पासपोर्ट कंट्रोल कहां है? एक यूजर ने लिखा- क्या यहां ट्रेन से जाया जा सकता है? तीसरे यूजर ने लिखा- क्या आप मुझे लोकेशन बता सकते हैं? चौथे यूजर ने लिखा- अगर आप एम्स्टर्डम शहर से कार द्वारा वहां जाएं, तो क्या वहां पार्क करना आसान है?
ये Video भी देखें:
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं