किसी भी प्रोडक्ट को बेचने के लिए उसकी मार्केटिंग तगड़ी होनी चाहिए, फिर उस प्रोडक्ट की सेल होने से कोई नहीं रोक सकता. गली-गली और ठेले पर सामान बेचने वाले विक्रेता भी अपने प्रोडक्ट को सेल करने के लिए तरह-तरह के ऑफर निकालते हैं और अपनी स्टाइल में ग्राहकों को अट्रैक्ट कर सामान बेच जाते हैं. सोशल मीडिया पर ऐसे कई विक्रेता हैं, जो अलग स्टाइल में सामान बेचकर पॉपुलर हुए हैं. इस कड़ी में अब इस पानी बेचने वाले शख्स को ही देख लीजिए. यह शख्स बीच मार्केट में अपनी दुकान लगाकर इतने सुरीले अंदाज में पानी बेच रहा रहा है कि, जिसे प्यास ना भी लगी हो वो भी इससे पानी खरीदकर पी ले.
यहां देखें वीडियो
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
कभी नहीं देखा होगा ऐसा पानी बेचने वाला (Man sells Water Viral Video)
इस विक्रेता के पानी बेचने के कई ऐसे ही मजेदार वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए हैं. हर वीडियो में वह अलग-अलग और फनी अंदाज में पानी बेचता नजर आ रहा है. यह विक्रेता अपने पानी के ठेले पर खड़ा होकर और हाथ में पानी की दो बोतले लेकर 'गर्मी का दुश्मन..पानी पानी.. ठंडा पानी..' बोलता हुआ बड़े ही सुर में पानी बेच रहा है. इन वीडियो को देखने के बाद किसी का भी दिल खुश हो जाएगा.
सोशल मीडिया पर वायरल पानी बेचने वाले शख्स के वीडियो पर लोगों के भी मजेदार रिएक्शन आ रहे हैं, जिन्हें पढ़कर यकीनन आपकी भी हंसी छूट जाएगी.
लोगों के आए मजेदार रिएक्शन (Man Water Video Viral)
पानी बेचने वाले विक्रेता के इन वीडियो पर एक यूजर ने लिखा है, 'भाई आपका यह अंदाज बहुत फनी है'. दूसरे यूजर ने लिखा है, 'भाई पहले तुम पानी पी लो, गला सूख गया होगा'. तीसरे यूजर ने लिखा है, 'भाई कितना पानी बेचता है'. वहीं, कुछ ऐसे भी यूजर्स हैं, जो इस विक्रेता से तंग आकर उसे ऐसी वीडियो पोस्ट ना करने के लिए बोल रहे हैं.
इसमें एक यूजर लिखता है, 'भाई ने अकेले इंस्टाग्राम पर सबसे ज्यादा शोर मचा रखा है'. दूसरे यूजर ने लिखा है, 'भाई तुम्हारे पानी के चक्कर में हमें सिरदर्द की दवा लेनी पड़ जाएगी'. एक यूजर ने लिखा है, 'आज ही तुम्हें अनफॉलो करता हूं'. अब लोग ऐसे ही इस पानी बेचने वाले शख्स की चुटकी ले रहे हैं.
ये भी पढ़ें :- इस देश का राष्ट्रीय पशु है गधा
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं