Delhi Police Road Safety Post Goes Viral: सड़क दुर्घटनाओं को रोकने और ट्रैफिक नियमों का पालन कराने के लिए यातायात पुलिस क्या कुछ नहीं करती. रोड सेफ्टी को लेकर ट्रैफिक पुलिस आये दिन नई-नई तरकीबों से लोगों को हेलमेट पहनने को लेकर जागरूक करती नजर आती है. हाल ही में दिल्ली पुलिस का एक ऐसा ही पोस्ट सोशल मीडिया पर लोगों का ध्यान खींच रहा है, जिसमें पुलिस ने लोगों को हेलमेट पहनने के प्रति जागरूक करने के लिए एक अनोखी पहल की है. अक्सर ऐसे एक से बढ़कर एक पोस्ट सामने आते रहते हैं, जिसमें पुलिस क्रिएटिव अंदाज में लोगों से हेलमेट पहनने की अपील करती नजर आती है, लेकिन इस बार दिल्ली पुलिस ने गंजी चुड़ैल की मदद ली है.
यहां देखें पोस्ट
Ganji Chudail: Mujhse nahi, chot se daro! Helmet pehno!#RoadSafety#GanjiChudail pic.twitter.com/i8FaXkG0bX
— Delhi Police (@DelhiPolice) September 30, 2024
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
गंजी चुड़ैल के जरिए दिया खास संदेश
हाल ही में सोशल मीडिया पर दिल्ली पुलिस का एक पोस्ट जमकर वायरल हो रहा है, जो इन दिनों चर्चा का विषय बना हुआ है. अपने इस पोस्ट में दिल्ली पुलिस ने एक तस्वीर पोस्ट करते हुए गंजी चुड़ैल का कॉन्सेप्ट को क्लियर किया है. इस फोटो में गंजी चुड़ैल को हेलमेट पहने देखा जा सकता है. इस तस्वीर के अंदर लिखा है, सबको हेलमेट पहनाते है, दिल्ली पुलिसवाले. वायरल हो रही इस गंजी चुड़ैल के फोटो के बैकग्राउंड में कोई बर्फीली जगह नजर आ रही है.
'चोट से डरो और हेलमेट पहनो'
X पर इस पोस्ट को दिल्ली पुलिस ने अपने अकाउंट @DelhiPolice से शेयर कर कैप्शन में लिखा है, 'गंजी चुड़ैल कहती है, मुझसे नहीं, चोट से डरो! हेलमेट पहनो.' इस पोस्ट को अब तक 4 हजार से अधिक लोग देख चुके हैं. वायरल हो रहे इस पोस्ट पर यूजर्स जमकर प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं. एक घटना का जिक्र करते हुए एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा, आईएसआई मार्क हेलमेट पहनने के बाद भी चालान कट जाता है हेलमेट का.
ये भी देखेंः- पीठ पर ऑटो चढ़ाकर लड़की ने लगाए पुश-अप
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं