विज्ञापन
This Article is From Dec 27, 2011

अन्ना की रसोई में समर्थकों के लिए खास इंतजाम

मुंबई में अनशन स्थल पर अन्ना के करीब 10 हजार समर्थकों के लिए नाश्ते के तौर पर पोहा और दोपहर और रात के भोजन में पूरी-सब्जी का इंतजाम किया गया है।
Mumbai: मजबूत लोकपाल के लिए अन्ना हजारे भले ही अनशन पर हों, लेकिन उनके समर्थकों के लिए भोजन की पर्याप्त व्यवस्था की गई है। कुछ आयोजकों ने अनशन स्थल पर नाश्ते के तौर पर पोहा और दोपहर और रात के भोजन में पूरी-सब्जी का इंतजाम किया है। रोहतक के एनजीओ जनसेवा संस्थान के साथ अन्ना की रसोई बनाने वाले गिरिराज सेवा समिति के सुमित गुप्ता ने कहा, हमने 10,000 लोगों के स्नैक्स, चाय और खाने का इतंजाम किया है। जनसेवा समिति के स्वामी चैतन्य महाराज ने कहा कि खाना बनाने के लिए 60 लोग 24 घंटे काम में लगे हुए हैं। अन्ना के साथ तीन दिन तक अनशन रखने वाले महाराज ने कहा, नाश्ते के लिए चाय और पोहा तथा दोपहर एवं रात के खाने के लिए पूरी सब्जी तैयार की जा रही है। उन्होंने कहा, अन्ना ने कहा कि वह अनशन करेंगे और अन्य लोग उनका समर्थन करेंगे। इसलिए तीन दिन वहां रहने के लिए उनका (समर्थकों का) भोजन करना जरूरी है। दिल्ली में सदर बाजार से आए युवा राज ने कहा मैं हूं अन्ना लिखी टोपियां और थैले 10-10 रुपये में बेचे जा रहे हैं। दिल्ली में मैंने 1000 टोपियां प्रतिदिन बेची थीं। थिएटर से जुड़े भरत दाभोलकर पहले सेलिब्रिटी थे, जिन्हें आज सुबह अन्ना टोपी पहने देखा गया।
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
अन्ना का अनशन, अन्ना की रसोई, एमएमआरडीए मैदान, अन्ना हजारे
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com