विज्ञापन
This Article is From Feb 06, 2023

विदाई के दौरान अपने पालतू डॉगी के गले लगकर फूट-फूटकर रोने लगी दुल्हन! देखें VIDEO

Dulhan Ki Vidai Ka Video: वायरल हो रहे इस वीडियो में विदाई के दौरान एक दुल्हन को फूट-फूटकर रोते देखा जा रहा है. दरअसल, उसे ना सिर्फ अपने परिवार और घर को छोड़ने का गम है, बल्कि अपने प्यारे डॉगी से भी बिछड़ने का दुख है.

विदाई के दौरान अपने पालतू डॉगी के गले लगकर फूट-फूटकर रोने लगी दुल्हन! देखें VIDEO

Dog And Bride Cried On Wedding Day: शादी का सीजन हो या ना हो, लेकिन सोशल मीडिया पर शादी फंक्शन से जुड़े वीडियोज वायरल होते ही रहते हैं, जिनमें से कुछ वीडियो दिल लूट लेते हैं, तो कुछ वीडियोज इमोशनल भी कर देते हैं. हाल ही में एक ऐसा ही वीडियो सामने आ रहा है, जो शादी की रस्मों से जुड़ी विदाई का है, जिसे देखकर आप भी भावुक हो जाएंगे. वीडियो में विदाई के दौरान एक प्यारी सी दुल्हन को फूट-फूटकर रोते देखा जा रहा है. दरअसल, उसे ना सिर्फ अपने परिवार और घर को छोड़ने का गम है, बल्कि अपने प्यारे डॉगी से भी बिछड़ने का दुख है.

यहां देखें वीडियो

महज 24 सेकंड के इस इमोशनल कर देने वाले वीडियो में दुल्हन की विदाई के दौरान पालतू डॉगी ने जो किया, उसे देखकर यकीनन हर कोई भावुक हो जाएगा. वीडियो में देखा जा सकता है कि, दुल्हन की विदाई हो रही होती है, इस बीच विदाई की रस्म के दौरान उसका पालतू डॉगी उससे दूर जाने को तैयार ही नहीं होता. वीडियो को देखकर ऐसा लग रहा है मानो, डॉगी.... दुल्हन को घर छोड़ने से रोकना चाहता है. वीडियो में दोनों के बीच लगाव देखते ही बन रहा है. वायरल हो रहे इस वीडियो को खूब देखा और पंसद किया जा रहा है. फिलहाल, इसकी पुष्टी नहीं हुई है कि वीडियो कब और कहां का है.

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर यह इमोशनल कर देने वाला वीडियो i_love_yau_1430 नाम के अकाउंट ने शेयर किया है. इस वीडियो को अब तक 33 हजार से ज्यादा लोग लाइक कर चुके हैं. वीडियो देख चुके यूजर्स इस पर तरह-तरह के रिएक्शन दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा, 'जानवर भी यह सब जानता है.' दूसरे यूजर ने लिखा, 'वह कुत्ते को अपने साथ ले जा सकती है.' तीसरे यूजर ने लिखा, 'पता नहीं क्यों लेकिन ये वीडियो देख मेरे आंसू आ गए.' कुछ समय पहले भी एक ऐसा ही वीडियो सामने आया था, जिसमें एक दूल्हा अपने डॉगी को बाइक पर बैठाकर वेडिंग वेन्यू तक आया था. 

लेखक के बारे में
img
शालिनी सेंगर
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Pet Dog Video, Dog Adorable Video, Bride Gets Emotional, Bride Emotional Wedding Day, Dulhan Ki Vidai, Ndtv Hindi, Ndtv India, Dog And Bride Cried On Wedding Day
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com