विज्ञापन
This Article is From Mar 09, 2021

दिल्ली पुलिस पर भी छाया Pawri गर्ल का जादू, छापेमारी में बरामद किए हुक्के, बोले- ‘अब पावरी नहीं हो रही है’

ल्ली पुलिस (Delhi Police) पर भी अब पावरी गर्ल (Pawri Girl) का जादू छा गया है. हाल ही में दिल्ली में पुलिस ने एक मजेदार ट्वीट किया है, जो काफी तेजी से वायरल हो रहा है और लोग इसकी जमकर तारीफ कर रहे हैं.

दिल्ली पुलिस पर भी छाया Pawri गर्ल का जादू, छापेमारी में बरामद किए हुक्के, बोले- ‘अब पावरी नहीं हो रही है’
दिल्ली पुलिस पर भी छाया Pawri गर्ल का जादू, छापेमारी में बरामद किए हुक्के, बोले- ‘अब पावरी नहीं हो रही है’

पिछले कुछ दिनों में सोशल मीडिया पर पावरी गर्ल दनानीर मुबीन के एक छोटे से वीडियो ने काफी धमाल मचा रखा था. फिल्मी हस्तियों, सेना के जवानों, पुलिसवालों और डॉक्टर्स से लेकर आम लोगों तक सभी ने पावरी ट्रेंड में बढ़ चढ़कर कर हिस्सा लिया. वहीं, दिल्ली पुलिस (Delhi Police) पर भी अब पावरी गर्ल (Pawri Girl) का जादू छा गया है. हाल ही में दिल्ली में पुलिस ने एक मजेदार ट्वीट किया है, जो काफी तेजी से वायरल हो रहा है और लोग इसकी जमकर तारीफ कर रहे हैं.

दरअसल, हाल ही में दिल्ली पुलिस ने एक छापेमारी के दौरान 24 हुक्के बरामद किए हैं. जिसके बाद दिल्ली पुलिस ने अपने ट्विटर अकाउंट पर एक मजेदार ट्वीट करते हुए लिखा, ‘ये हम हैं... ये हुक्के हैं...और अब पावरी नहीं हो रही हैं...' दिल्ली पुलिस का यही ट्वीट अब सोशल मीडिया पर धमाल मचा रहा है. लोग दिल्ली पुलिस के इस मजेदार ट्वीट को काफी पसंद कर रहे हैं और साथ ही इसपर मजेदार कमेंट्स भी कर रहे हैं.

बता दें कि पिछले दिनों पाकिस्तानी इंफ्लुएंसर दनानीर मुबीन उस वक्त सुर्खियों में छा गईं थीं, जब उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर एक छोटा सा वीडियो शेयर किया था. जिसमें वह अनोखे अंदाज में पार्टी को पावरी बोलते हुए नजर आ रही थीं. लोगों को उनका यह अंदाज़ काफी पसंद आया और उनका यह वीडियो तेजी से वायरल होने लगा. उसके बाद से ही सोशल मीडिया पर पावरी ट्रेंड करने लगा.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Delhi Police, Delhi Police Tweet, Pawri
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com