विज्ञापन
This Article is From Nov 08, 2022

70 साल के बुजुर्ग ने पत्नी को रिझाने के लिए लगाए जबरदस्त ठुमके, वायरल हो रहा VIDEO

Dance Viral Video: हाल ही में वायरल एक 70 साल के बुजुर्ग शख्स का वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर तहलका मचा रहा है. वीडियो में बुजुर्ग शख्स अपनी पत्नी को रिझाने के लिए फिल्म 'द बीस्ट' के 'अरबी कुथु' गाने पर जबरदस्त डांस मूव्स करते नजर आ रहे हैं.

70 साल के बुजुर्ग ने पत्नी को रिझाने के लिए लगाए जबरदस्त ठुमके, वायरल हो रहा VIDEO

Elderly Man Dancing Video: कहते हैं कि उम्र महज एक नंबर है, जिसका उदाहरण पेश कर रहा है सोशल मीडिया पर वायरल यह वीडियो, जिसमें एक बुजुर्ग शख्स को जबरदस्त ठुमके लगाते देखा जा सकता है. वीडियो में एक एक 70 साल के बुजुर्ग को अपनी पत्नी को रिझाने के लिए फिल्म 'द बीस्ट' के 'अरबी कुथु' गाने पर पूरी एनर्जी के साथ थिरकते देखा जा सकता है. वीडियो देखने के बाद आपके चेहरे पर भी प्यारी सी मुस्कान खिल जाएगी.

यहां देखें वीडियो

तेजी से वायरल हो रहे इस प्यारे से वीडियो में एक बुजुर्ग कपल को इंटरनेट पर हर किसी का ध्यान अपनी ओर खींचते देखा जा रहा है. वीडियो में एक घर के अंदर हॉल में एक बुजुर्ग महिला कुर्सी पर बैठी दिखाई दे रही है, जिनके आसपास उनके 70 वर्षीय पति मस्ती के मूड में डांस करते नजर आ रहे हैं. वीडियो में देखा जा सकता है कि, कैसे बुजुर्ग शख्स 'अरबी कुथु' गाने पर गजब का डांस करते हुए अपनी पत्नी को खुश करने की कोशिश कर रहे है. यकीन मानिए इस वीडियो को देखकर किसी का भी दिन बन जाएगा.

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को optimistic_chatterbox नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है. वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा गया है, 'अपने अंदर के बच्चे को जिंदा रखेंगे, तो आपके आसपास हमेशा खुशियों का माहौल रहेगा. आप लोगों के अनुरोध पर मैंने ये अपलोड किया है. 70 के दशक में मेरी अम्मा और अप्पा.' वायरल होते इस वीडियो ने कुछ ही सेकंड में तहलका मचा दिया. इस वीडियो को अब तक 7.7 लाख से अधिक लोग लाइक कर चुके हैं. वहीं, वीडियो पर 1 करोड़ से ज्यादा व्यूज आ चुके हैं. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Dance Viral Video, Elderly Man Dancing Video, Elderly Man Dancing To Impress His Wife, Elderly Man Dance Video, Elderly Man Dance On DJ, बुजुर्ग शख्स का डांस
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com