सार्वजनिक सड़कों पर स्टंट जनता के साथ-साथ चालकों के लिए भी खतरनाक हैं. हाल ही में, झारखंड और उत्तर प्रदेश से युवा जोड़ों के तेज रफ्तार बाइक पर रोमांस के सार्वजनिक प्रदर्शन (PDA) में शामिल होने के मामले सामने आए हैं. अब ऐसा ही एक वीडियो राजस्थान के अजमेर से सोशल मीडिया पर सामने आया है. वीडियो में अजमेर की सड़कों पर एक कपल तेज रफ्तार बाइक पर सरेआम रोमांस करता नजर आ रहा है.
ट्विटर पर प्रसारित एक वीडियो पर प्रतिक्रिया देते हुए, राजस्थान पुलिस (Rajasthan Police) ने अजमेर पुलिस (Ajmer police) को मामले का संज्ञान लेने और आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने के लिए टैग किया.
-
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति और अर्थव्यवस्था पर चर्चा, आज एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
देखें Video:
#Ajmer में बाइक पर लड़की को आगे बैठाकर रोमांस का वीडियो हुआ वायरल, आमजन ने कहा शहर में ऐसी अश्लीलता पर हो कार्यवाही। #Rajasthan @AjmerpoliceR @PoliceRajasthan @RajCMO #अजमेर pic.twitter.com/UtsBbekKAx
— MTTV INDIA (@MTTVINDIA) February 6, 2023
ऑनलाइन वायरल हो रही इस क्लिप में महिला बाइक चला रहे शख्स के सामने बैठी दिख रही है. एक जगह पर, वह शख्स को किस करती और गले लगाती हुई दिखाई देती है, जबकि वह लापरवाही से वाहन चला रहा होता है. वीडियो एक राहगीर द्वारा लिया गया था और यह सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जिसमें कई लोगों ने उनके गैर-जिम्मेदार और अश्लील आचरण के लिए दोनों की आलोचना की.
कई इंटरनेट यूजर्स ने कपल के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए पुलिस को भी टैग किया. राजस्थान पुलिस के ट्वीट का जवाब देते हुए, अजमेर पुलिस ने कहा, कि वे बाइक को जब्त करने में कामयाब रहे और मामले की जांच कर रहे हैं. उन्होंने ट्वीट किया, ''उक्त मामले में जांच के बाद मोटरसाइकिल को जब्त कर लिया गया है, कानूनी कार्यवाही जारी है.''
ऐसी ही एक घटना लखनऊ से भी सामने आई थी जहां सार्वजनिक स्थान पर अश्लीलता फैलाने के आरोप में एक शख्स को हिरासत में लिया गया था. कथित तौर पर हजरतगंज इलाके में शूट किए गए एक वायरल वीडियो में शख्स को देखा गया था, जहां वह और एक युवा लड़की व्यस्त सड़क पर एक स्कूटर पर एक-दूसरे को गले लगाते हुए दिखाई दे रहे थे.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं