Little Girls Dance On Ramta Jogi Song: रील के इस जमाने में बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक हर उम्र के लोगों में डांस का फीवर चढ़ा हुआ है. इसका अंदाजा सोशल मीडिया पर वायरल एक से बढ़कर एक इन वायरल वीडियो को देखकर लगाया जा सकता है. हाल ही में एक ऐसा ही वीडियो इंटरनेट पर छाया हुआ है, जिसमें दो छोटी बच्चियों को जबरदस्त अंदाज में डांस करते देखा जा सकता है. वीडियो में दोनों लड़कियां 'रमता जोगी' गाने पर बेहतरीन डांस करती नजर आ रही है. इस क्यूट से वीडियो को देखने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स भी अपना दिल हार बैठे हैं. गाने के स्टेप्स के साथ-साथ लड़कियों के एक्सप्रेशन ने इस गजब की परफॉर्मेंस में चार चांद लगाने का काम किया है. ब्लैक एंड व्हाइट ड्रेस कॉम्बिनेशन के साथ बच्चियों ने अनिल कपूर और ऐश्वर्या राय के स्टेप्स को काफी अच्छा परफॉर्म किया है.
यहां देखें वीडियो
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
रमता जोगी गाने पर धमाकेदार परफॉर्मेंस (Girls Dance Video)
इस वीडियो ने दर्शकों के दिलों में जगह बना ली है और इसे देखने वाले हर कोई इन नन्ही प्रतिभाओं की तारीफ कर रहा है. वीडियो में दोनों बच्चियां अपनी क्यूट मूव्स के साथ डांस करती हुई दिखाई दे रही हैं. उनकी मासूमियत और एनर्जेटिक परफॉर्मेंस ने इसे और भी खास बना दिया है. गाने की लय के साथ ताल मिलाते हुए, वे ना केवल शानदार डांस कर रही हैं, बल्कि उनकी हंसी और खुशी भी वीडियो में झलक रही है. यूजर्स ने इस वीडियो पर जमकर प्रतिक्रियाएं दी हैं. कई लोग उनकी डांसिंग स्किल्स की तारीफ कर रहे हैं और उन्हें भविष्य की स्टार्स मान रहे हैं. एक यूजर ने लिखा, "इनका डांस देख कर तो दिल खुश हो गया, ये दोनों बहुत प्यारी हैं." वहीं दूसरे यूजर ने लिखा, "बच्चियों का यह अंदाज देखने लायक है. यह साबित करता है कि प्रतिभा उम्र की मोहताज नहीं होती."
शानदार डांस वीडियो वायरल (Ramta Jogi Par Dance Ka Video)
इस वीडियो ने सोशल मीडिया पर ना केवल मनोरंजन का एक नया आयाम खोला है, बल्कि यह भी दिखाया है कि कैसे छोटे बच्चे अपनी कला से सभी को प्रेरित कर सकते हैं. कई लोग इस वीडियो को शेयर कर रहे हैं, जिससे यह और भी वायरल हो रहा है. अगर आपने अभी तक यह वीडियो नहीं देखा है, तो इसे जरूर देखें. नन्ही बच्चियों का यह डांस आपके चेहरे पर मुस्कान लाने में कोई कसर नहीं छोड़ेगा. इंस्टाग्राम पर इस रील को @barkat.arora नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है. वीडियो पोस्ट करते हुए लिखा गया है, "रमता जोगी, आखिरकार." इस वीडियो को अब तक 3 करोड़ 18 लाख से अधिक व्यूज मिल चुके हैं.
ये भी देखेंः- सोते-सोते ऐसे लखपति बनीं महिला
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं