विज्ञापन
This Article is From Mar 29, 2019

करोड़पति बनने के लिए शख्स ने प्लेट में डाल दिया मरा हुआ चूहा, रेस्टोरेंट वालों ने यूं चखाया मजा

एक शख्स रेस्टोरेंट में खाना खाने पहुंचा. लेकिन उसने खाने में मरा हुआ चूहा डाल दिया और रेस्टोरेंट को ब्लैकमेल करने लगा. लेकिन बाद में पता चला कि उसने ही ये खेल रचा था.

Also Read in
करोड़पति बनने के लिए शख्स ने प्लेट में डाल दिया मरा हुआ चूहा, रेस्टोरेंट वालों ने यूं चखाया मजा

एक शख्स रेस्टोरेंट में खाना खाने पहुंचा. लेकिन उसने खाने में मरा हुआ चूहा डाल दिया और रेस्टोरेंट को ब्लैकमेल करने लगा. लेकिन बाद में पता चला कि उसने ही ये खेल रचा था. जिसके बाद पुलिस ने उसको गिरफ्तार कर लिया. पिछले साल नवंबर में गुओ नाम का शख्स चीन के पॉपुलर फूड चेन कंपनी हैदीलाओ में पहुंचा था. Shanghaiist की खबर के मुताबिक, ये घटना बीजिंग में हुई. 

बिस्किट चुराने पर सीनियर्स ने बल्ले से मारकर ली जान, मामला छिपाने के लिए स्कूल प्रबंधन ने किया ऐसा

शख्स अपनी पत्नी के साथ हैदीलाओ के आउटलेट में पहुंचा था. 20 मिनट बाद उसने दावा किया कि उसकी प्लेट में मरा हुआ चूहा निकला है. जिसके बाद रेस्टोरेंट वालों ने उन्हें फ्री खाना ऑफर किया. लेकिन उन्होंने इस ऑफर को ठुकरा दिया. रेस्टोरेंट ने पेशकश को बढ़ाते हुए 20 हजार युआन (करीब 2 लाख रुपये) कर दिया. गुओ ने उसको भी ठुकराते हुए 5 मिलियन युआन (5 करोड़ रुपये) मांग लिए. 

Railway Station पर ऐसे बन रहा था नींबू पानी, वायरल हुआ Video तो रेलवे ने लगाया प्रतिबंध

दोनों के बीच समझौता नहीं हो पाया और रेस्टोरेंट पुलिस के पास पहुंची. जांच के बाद पता चला कि गुओ ने ही प्लेट में मरा हुआ चूहा डाला था. जिसके बाद उसको गिरफ्तार कर लिया गया. मंगलवार को कोर्ट में सुनवाई हुई.

20 साल की महिला ने पहले दिया बच्चे को जन्म, एक महीने बाद फिर हुए Twins, पति रह गया हैरान

जहां गुओ ने बताया कि उसने रेस्टोरेंट वालों को ब्लैकमेल और पैसों के लालच में ये प्लान बनाया था. उसने बताया कि घर से निकलते वक्त उसको मरा हुआ चूहा दिखा था, जिसको वो बॉटल में डालकर रेस्टोरेंट ले आया था. साथ ही उसने बताया कि वो फ्री खाने के लिए ऐसा करना चाह रहा था, लेकिन उसको लालच आ गया था. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
China, Dead Rat, Dead Rat In Food
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com