विज्ञापन
This Article is From Feb 19, 2018

कार के नीचे अचानक आ गया बच्चा, CCTV में कैद हुआ ये खौफनाक हादसा

ड्राइवर ने बिना देखे बच्चे के ऊपर से कार निकाल दी. लेकिन बच्चे को खरोच तक नहीं आई. सीसीटीवी में देखा जा सकता है कि बच्चा कार के नीच आता है और खड़ा हो जाता है.

कार के नीचे अचानक आ गया बच्चा, CCTV में कैद हुआ ये खौफनाक हादसा
कार के नीचे आया बच्चा, CCTV में कैद हुआ हादसा
  • कार के नीचे आया बच्चा, CCTV में कैद हुआ हादसा.
  • ये वीडियो LiveLeak ने शुक्रवार को अपलोड किया है.
  • घटना ब्राजील की बताई जा रही है.
नई दिल्ली: ड्राइवर ने बिना देखे बच्चे के ऊपर से कार निकाल दी. लेकिन बच्चे को खरोच तक नहीं आई. सीसीटीवी में देखा जा सकता है कि बच्चा कार के नीच आता है और खड़ा हो जाता है. ये वीडियो LiveLeak ने शुक्रवार को अपलोड किया है. टाइटल में लिखा है 'लकी डे'. वीडियो देखकर आपको भी लगेगा कि बच्चे के लिए ये लकी दिन ही था. नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता था. 

Twitter पर गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने किया 'अनोखा कारनामा', सिर्फ 4 भारतीय राजनेता उनसे आगे

दो मिनट के इस वीडियो में देखा जा सकता है कि दो शख्स फॉक्सवेगन कार की तरफ आ रहे हैं साथ ही एक बच्चा कार के आगे आकर खेलने लगता है. कार की डिग्गी में सामान रखने के बाद ड्राइवर बिना बच्चे के देखे कार आगे बढ़ा देता है. बच्चे को किसी ने भी नोटिस नहीं किया था.

माउथ आर्गन बजाने में माहिर है यह हाथी, देखकर आप भी रह जाएंगे दंग

कार के गुजरते ही बच्चा खड़ा हो गया. जिसके बाद दूसरे शख्स ने उसे कार के नीचे पाया और तुरंत उसके पास आ गया. सीसीटीवी में ये पूरी घटना कैद हुई. जिसने वीडियो अपलोड किया है उसके मुताबिक ये वीडियो ब्राजील का है. लेकिन कब का है इस बात की पुष्टी नहीं हो पाई है. 

डेयरी कंपनी अमूल ने बनाई प्रिया प्रकाश के 'स्टाइल' पर यह ऐड... आपने देखी?

देखें वीडियो- 

(अस्वीकरण: ये वीडियो विचलित कर सकता है)

 
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Brazil, Accident, CCTV, Car Accident, Video
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com