कनाडा की एक प्रोफेसर ने अपनी क्लास के एक छात्र के साथ जबरदस्त पंजाबी डांस किया, जो ट्रेनिंग कोर्स के बाद ग्रेजुएट होने रहा था. जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर धमाल मचा रहा है. लोआ फ्रिडफिन्सन, जो एक बिजनेस और मार्केटिंग ट्रेनिंग विशेषज्ञ हैं, उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह एक लोकप्रिय पंजाबी गाने पर एक छात्र के साथ पंजाबी डांस करती नजर आ रही हैं.
फ्रिडफिन्सन को अपने छात्र प्रबनूर के साथ पंजाबी गायक अमरिंदर गिल के हिट गाने वंजहली वाजा पर थिरकते और हुक स्टेप्स करते हुए देखा गया. उन्होंने कैप्शन में लिखा, "बीसीआईटी कंज्यूमर बिहेवियर कोर्स पूरा होने का जश्न मनाने के लिए अपने छात्र प्रबनूर के साथ कुछ पंजाबी डांस मूव्स सीख रही हूं. मेरे सभी छात्रों को बधाई, जो शानदार अंकों के साथ पास हुए हैं! क्या मैं बॉलीवुड में आने के लिए तैयार हूं?"
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
देखें Video:
अपने छात्रों के शानदार परफॉर्मेंस से बहुत खुश होकर प्रोफेसर ने अपने भारतीय मूल के छात्र के साथ डांस करना शुरू कर दिया और दोनों ने मिलकर खूब डांस किया, इस दौरान क्लास में मौजूद सभी लोगों ने उनका उत्साह बढाया. प्रोफेसर के शानदार डांस मूव्स ने ऑनलाइन कई यूजर्स को प्रभावित किया, उनमें से कुछ ने तो दोनों से एक और डांस सहयोग की मांग भी की. उनमें से एक ने कहा, "किसी दूसरे गाने पर पार्ट-2 चाहिए. फिर भी आप लोगों ने बेहतरीन डांस किया."
कुछ यूजर्स इस बात से प्रभावित हुए कि प्रोफेसर ने कितनी जल्दी अपने स्टूडेंट के डांस स्टेप्स को मैच किया. एक यूजर ने कहा, "क्या यह पहली बार डांस है? अगर ऐसा है, तो यह कमाल का है." अन्य लोग यह देखकर बहुत खुश हुए कि प्रोफेसर एक स्टूडेंट बन गईं और अपने छात्र से एक नया डांस सीख रही हैं. उनमें से एक ने लिखा, "जिस तरह से उसने अपने प्रोफेसर को भारतीय डांस सिखाया वह सराहनीय है," जबकि दूसरे ने कहा, "लोआ, तुममें आजीवन सीखने का इतना उत्साह है."
कई भारतीय यूजर्स ने पंजाबी डांस को इतने जोश और प्यार से अपनाने के लिए प्रोफेसर पर गर्व महसूस किया. एक भारतीय यूजर ने लिखा, "अब आप बॉलीवुड के लिए बिलकुल तैयार हैं."
ये Video भी देखें:
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं