विज्ञापन
This Article is From Apr 10, 2017

वायरल वीडियो : जब कार में घुसकर ऊंट ने खा लिया महिला का भोजन - हंसी नहीं रोक पाएंगे आप

वायरल वीडियो : जब कार में घुसकर ऊंट ने खा लिया महिला का भोजन - हंसी नहीं रोक पाएंगे आप
नई दिल्ली: क्या होगा, अगर आप किसी जंगल सफारी पर हों, और अचानक एक विशालकाय जीव आपकी कार की खिड़की के भीतर सिर डालकर आपके हाथ में मौजूद बर्गर छीनकर खा जाए... जी हां, बिल्कुल ऐसा ही हुआ, इस एसयूवी में सवार महिला के साथ, जब वह सफारी पर थीं, और एक ऊंट ने उनकी कार के भीतर सिर डालकर भोजन का उनका पैकेट चुरा लिया...

यूट्यूब पर कैरेरा पॉवेल द्वारा पोस्ट किए वीडियो, जो संभवतः मोबाइल फोन से बनाया गया है, में साफ दिखाई देता है कि एसयूवी के रास्ते में एक ऊंट और एक शुतुरमुर्ग नज़र आते हैं, और फिर देखते ही देखते ऊंट खिड़की के भीतर सिर घुसाकर पेपर बैग समेत भोजन खा जाता है... यह जानकारी नहीं दी गई है कि यह वीडियो किस सफारी में शूट किया गया था...

एसयूवी में सवार अमेरिकी महिला ने कहा, "मैं कभी नहीं चाहूंगी कि ऊंट मुझे चाटे... वह कितना बड़ा था...", लेकिन ऊंट का ऐसा इरादा था ही नहीं... वह तो संभवतः शुरू से ही पेपर बैग की फिराक में था...



वीडियो बना रही महिला का कहना था, "वह पूरा पैकेट खा गया... उसने बैग समेत सब कुछ खा लिया..." ऊंट ने जिस महिला की गोद से पैकेट उठाया, वह घबराई हुई ज़रूर दिखती है, लेकिन हंसी उसकी भी नहीं रुक पा रही है...

कुछ ही सेकंड बाद ऊंट फिर कार के भीतर सिर घुसाता है, लेकिन इस बार भी महिला की गोद में बचा रह गया संतरा उठाने के लिए... और इसके बाद महिला की हिम्मत जवाब दे जाती है, और वह खिड़की का शीशा चढ़ा लेती है...

(चेतावनी : वीडियो की भाषा आपत्तिजनक लग सकती है, और बच्चों के लिए उचित नहीं है... दर्शक अपने विवेक का प्रयोग करें...)



...और आप यह भी मत समझिएगा कि ऐसा पहली बार हुआ है... वर्ष 2010 में भी इसी तरह का यह वीडियो देखने को मिला था, जो शायद इसी सफारी में शूट किया गया था...



अब आप क्या कहेंगे... नीचे कमेंट कर हमें बताना मत भूलिएगा...

अन्य 'ज़रा हटके' ख़बरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Jungle Safari, Food Thief Camel, YouTube Video, Viral Video, Hilarious Video
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com