विज्ञापन
This Article is From Jun 04, 2025

सड़क बनी अखाड़ा, राह चलते युवक पर बुरी तरह टूट पड़ा सांड, पहले उठाकर पटका...फिर पैरों से कुचला

Saand Ka Attack: वायरल हो रहे इस चौंकाने वाले वीडियो में एक बेकाबू सांड स्कूटी के पास खड़े एक आदमी पर बेरहमी से हमला करता नजर आ रहा है. देखा जा सकता है कि, सांड उसे सींगों से घसीटता है और लगातार चोट पहुंचाता रहता है.

सड़क बनी अखाड़ा, राह चलते युवक पर बुरी तरह टूट पड़ा सांड, पहले उठाकर पटका...फिर पैरों से कुचला
सड़क पर खड़े युवक को सांड ने घसीटा, वीडियो देख कांप उठे लोग

Saand Ke Attack ka Viral Video: दिल्ली के छतरपुर इलाके में एक भयावह घटना सामने आई है, जहां एक आवारा सांड ने सड़क किनारे खड़े एक व्यक्ति पर अचानक हमला कर दिया. यह पूरी घटना पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई और अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है. वीडियो में देखा जा सकता है कि एक व्यक्ति लाल रंग की स्कूटी के पास खड़ा है. अचानक एक सांड उसकी ओर दौड़ता है, उसे सींगों से उठाकर सड़क पर पटक देता है और फिर पैरों से कुचलता है. सांड का यह आक्रामक व्यवहार देखकर आसपास मौजूद लोग डर के मारे चिल्लाने लगते हैं. कुछ लोग लाठी और डंडों से सांड को भगाने की कोशिश करते हैं, लेकिन सांड उन पर भी हमला करने लगता है.

दिल्ली में सांड का कहर (Delhi Bull Attack)

घटना के बाद घायल व्यक्ति को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है. स्थानीय लोगों का कहना है कि क्षेत्र में आवारा सांडों की समस्या दिन-ब-दिन बढ़ती जा रही है, जिससे राहगीरों की सुरक्षा खतरे में पड़ गई है. इस वीडियो को ट्विटर पर @gharkekalesh नामक पेज से शेयर किया गया है, जिस पर अब तक 97 हजार से ज्यादा व्यूज आ चुके हैं. लोगों ने इस वीडियो पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि, प्रशासन को आवारा पशुओं की समस्या पर गंभीरता से ध्यान देना चाहिए.

VIDEO देखने के लिए यहां क्लिक करें

CCTV में कैद हुई खौफनाक वारदात (Chhatarpur Incident)

वायरल हो रहे इस हैरान कर देने वाले वीडियो को देख चुके एक यूजर ने लिखा, लगता है सांड लाल रंग देखकर भड़क गया. वहीं, दूसरे ने कहा, दिल्ली में आवारा सांड एक बड़ी समस्या बनते जा रहे हैं. यह घटना एक बार फिर से इस बात को रेखांकित करती है कि शहरी क्षेत्रों में आवारा पशुओं की समस्या कितनी गंभीर हो चुकी है. प्रशासन को चाहिए कि वह इस दिशा में ठोस कदम उठाए, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो.

ये भी पढ़ें:- क्या आप जानते हैं बिना खून पिए कितने दिन जिंदा रहते हैं मच्छर? जवाब चौंका देगा!

लेखक के बारे में
img
शालिनी सेंगर
Senior Sub Editor
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Saand Ke Attack Ka Viral Video, Saand Ne Road Par Aadmi Ko Patka, Saand Ne Aadmi Par Kiya Hamla, Bull Dragged Man From Horns, Bull Attacked On Man, Delhi Bull Attack, Chhatarpur Incident, Stray Cattle Menace, Viral Video Delhi, Bull Attacks Man
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com