Chess champion touches magnus carlsens feet: वर्ल्ड चैंपियन शतरंज खिलाड़ी मैग्नस कार्लसन ने टाटा स्टील शतरंज इंडिया टूर्नामेंट में खिताब अपने नाम किया. वहीं, महिला कैटेगरी में युवा शतरंज खिलाड़ी ब्रिस्टी मुखर्जी ने महिला रैपिड इवेंट जीता. इवेंट में कार्लसन ने स्टेज पर ब्रिस्टी को ट्रॉफी सौंपी. ट्रॉफी लेने से पहले ब्रिस्टी ने कार्लसन के पैर छुए और फिर ट्रॉफी के साथ तस्वीरें क्लिक कराई. वहीं, ब्रिस्टी के पैर छूने पर कार्लसन और वहां मौजूद लोगों की हंसी छूट गई. अब टाटा स्टील शतरंज इंडिया टूर्नामेंट से आया यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है.
महिला खिलाड़ी ने छुए पैर (Bristy Mukherjee touches Magnus Carlsen Viral Video)
वायरल वीडियो में आप देखेंगे कि ब्लू कोर्ट-पैंट में स्टेज पर हाथ में ट्रॉफी लिए खड़े कार्लसन के पास जब ब्रिस्टी अपना खिताब लेने आती हैं, तो वो सबसे पहले उनके दोनों पैरों को छूती हैं. कार्लसन समझ नहीं पाते हैं कि आखिर उनके साथ यह क्या हो रहा है. वहीं, इवेंट में मौजूद लोगों के हंसने के बाद कार्लसन की भी हंसी छूट जाती है. हालांकि, यह देश के लिए एक प्राउड मोमेंट था. अब सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो पर लोगों के शानदार रिएक्शन भी आ रहे हैं. कार्लसन के पैर छूने पर लोग ब्रिस्टी और भारत के संस्कारों की तारीफ कर रहे हैं.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
यहां देखें वीडियो
ये हैं भारत के संस्कार ( Bristy Mukherjee Viral Video)
इस वायरल वीडियो पर एक यूजर ने लिखा है, 'सब कुछ नॉर्मल है, लेकिन हमारा कल्चर खास है'. एक और यूजर ने लिखा, 'यह वो संस्कार है, जहां सबको हारने पर मजबूर होना पड़ता है'. एक अन्य यूजर ने लिखा, 'यह हमारी संस्कृति है, अपने से बड़ों को इज्जत देने की'. एक और यूजर लिखता है, 'यह भारत के संस्कार है'. एक ने लिखा है, भारत की खूबसूरती संस्कारों में है'. अब सोशल मीडिया पर इस वायरल वीडियो पर ब्रिस्टी के इस जेस्चर पर खूब तालियां बज रही हैं और भारत के संस्कारों का खूब बखान हो रहा है.
ये भी देखें:-बाघ की सवारी करता दिखा कपल
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं