हर कोई अपनी शादी के दिन सबसे ज्यादा खूबसूरत दिखना चाहता है और इसमें कोई दोराय नहीं है. इन दिनों दुल्हनें अपनी शादियों को अलग दिखाने के लिए किसी भी हद तक चली जाती हैं. यह दुल्हन बिल्कुल वैसा ही करना चाहती थी लेकिन ऐसा लग रहा है कि उसका प्लान फेल हो गया. सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में एक हेयर स्टाइलिस्ट दुल्हन के बालों की चोटी बनाता नजर आ रही है. हालांकि, हेयरस्टाइल (Hairstyle) ऐसा नहीं है जैसा आपने पहले देखा हो. इस वीडियो को 5 मिलियन से अधिक बार देखा गया है.
वायरल हो रहे वीडियो में आप दुल्हन को अपने अनोखे हेयर स्टाइल में फ्लॉन्ट करते हुए देख सकते हैं. उसकी चोटी किटकैट, 5 स्टार, फेरेरो रोशर और मिल्की बार जैसी चॉकलेट्स से सजी है. आपने बालों को फूलों से सजे तो देखा होगा, लेकिन यह हेयरडू बिल्कुल निराला है. सिर्फ बाल ही नहीं, उसने गहने भी पहने थे, जिसमें झुमके, माथा-पट्टी और चॉकलेट से बने हार शामिल थे.
-
NDTV वर्ल्ड समिट में महिला बेस गिटारिस्ट मोहिनी डे, बोलीं- इंडिया का नाम रोशन करने पर गर्व -
NDTV वर्ल्ड समिट में गोल्ड, क्रिप्टो, डिजिटल पेमेंट पर दिग्गजों के साथ चर्चा -
क्या AI इस जमाने का असुर है? न्यू यॉर्क वेदांत सोसाइटी के रेजिडेंट मिनिस्टर स्वामी सर्वप्रियानंद ने दिया जवाब -
'खुशनसीब हूं कि भारत में पैदा हुई, जहां मस्जिद और मंदिर एक साथ मौजूद हैं', NDTV वर्ल्ड समिट 2026 में मोहिनी डे -
क्या AI को इंसान जैसा माना जाना चाहिए? सुनिए स्वामी सर्वप्रियानंद का जवाब -
'AI इंसानियत के लिए चौथा बड़ा झटका हो सकता है', NDTV से बोले AI को नैतिकता सिखाने वाले स्वामी सर्वप्रियानंद -
दीप प्रज्वलन से हुआ NDTV वर्ल्ड समिट 2026 का शानदार आगाज़ -
मोहिनी डे की धुनों ने जीता दिल, शानदार अंदाज में शुरू हुआ NDTV वर्ल्ड समिट -
NDTV World Summit 2026: 9 साल की उम्र से म्यूजिक इंडस्ट्री में काम कर रही हैं मोहिनी डे, पिता थे पहले टीचर -
NDTV World Summit 2026 का आगाज... मोहिनी डे ने दी प्रस्तुति, एक मंच पर जमा हो रहे दुनिया के दिग्गज
देखें Video:
इंटरनेट को ये "बेतुका" हेयरस्टाइल पसंद नहीं आया. एक यूजर ने लिखा, "क्षमा करें, मुझे नहीं लगता कि यह आकर्षक है." दूसरे ने लिखा, “बचपन में हम घर में खेलते समय ऐसी बातें किया करते थे. फिर भी हमने पत्तों के फूल बनाए. लेकिन ऐसा नहीं किया.'
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं