Bride Groom Entry: भगवान शिव और माता पार्वती के विवाह के बारे में तो हम सभी ने काफी सुना है और ये भी जानते हैं कि माता पार्वती ने भगवान शिव से विवाह करने के लिए कठोर तपस्या की थी. वहीं हम सभी ने पौराणिक कथाओं में भी दोनों के विवाह के बारे में सुना है, लेकिन देखा नहीं है. ऐसे में सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें दो कपल भगवान शिव और माता पार्वती का रूप लेते हुए अपनी शादी में शामिल हुए हैं.
यादगार शादी (Wedding Viral Video)
वायरल वीडियो में देखा जा सकता है, एक सुंदर मंडप सजा हुआ है, जहां से दुल्हन चलकर आ रही है. बता दें, दुल्हन का लुक आम दुल्हनों की तरह नहीं है, बल्कि काफी अलग है. दरअसल, दुल्हन ने माता पार्वती की तरह लुक लिया हुआ है, जो बेहद ही खूबसूरत है. अपने इस सुंदर लुक के साथ दुल्हन शर्माते हुए स्टेज तक आ रही है. जहां भगवान शिव के रूप के साथ दूल्हा उनका इंतजार कर रहा है.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
दूल्हा-दुल्हन ने लिया अलग रूप
जैसे ही दुल्हन स्टेज पर पहुंचती है, तो दूल्हा अपने हाथ में डमरू और त्रिशूल ले लेता है और दुल्हन के साथ खड़ा हो जाता है. देखा जा सकता है कि, दूल्हे का लुक भी काफी शानदार है. जहां उन्होंने अपनी शादी में किसी भी दूल्हे की तरह शेरवानी नहीं पहनी है, बल्कि वैसे ही कपड़े धारण किए हैं, जो भगवान शिव करते हैं. वीडियो को देखने में ऐसा लगेगा जैसे आप भगवान शिव और पार्वती की शादी देख रहे हो.
यहां देखें वीडियो
लोगों ने लुटाया प्यार
यही नहीं दोनों कपल ने एक शानदार फोटोशूट कराया है, जो आज के दौर में होने वाले फोटोशूट से काफी अलग है. हालांकि, अभी ये कह पाना मुश्किल है कि जिस तरह वीडियो में शादी दिखाई गई है, वह असली में हो रही है या फिर वीडियो बनाने के लिए दोनों लोगों ने भगवान शिव और माता पार्वती का रूप धारण किया है. सोशल मीडिया पर ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. अब तक इसे 29 हजार से ज्यादा लोग पसंद कर चुके हैं. वहीं वीडियो के लिए लोगों ने अपनी प्रतिक्रिया भी दी है. एक यूजर ने लिखा, 'ये दुनिया का सबसे बेस्ट वीडियो है'. वहीं कमेंट्स बॉक्स पर ज्यादातर लोगों ने 'हर हर महादेव' लिखा है.
ये भी पढ़ें :- समुद्र के बीच है ये नुकीला रहस्यमयी टापू
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं