विज्ञापन
This Article is From Nov 18, 2019

गौतम गंभीर जलेबी खाने पर हुए Troll तो बोले- 'हमेशा के लिए छोड़ दूंगा जलेबी खाना, लेकिन...' देखें VIDEO

पूर्वी दिल्ली से सांसद और पूर्व क्रिकेटर Gautam Gambhir दिल्ली में प्रदूषण (Delhi Pollution) पर होने वाली 15 नवंबर की मीटिंग में शामिल नहीं हुए थे. मीटिंग में न पहुंचने पर गौतम गंभीर की खूब आलोचना हुई थी. अब गौतम गंभीर ने ट्रोलिंग पर जवाब दिया है.

गौतम गंभीर जलेबी खाने पर हुए Troll तो बोले- 'हमेशा के लिए छोड़ दूंगा जलेबी खाना, लेकिन...' देखें VIDEO
गौतम गंभीर जलेबी खाने पर हुए Troll पर दिया ये जवाब.

पूर्वी दिल्ली से सांसद और पूर्व क्रिकेटर गौतम गंभीर (Gautam Gambhir) दिल्ली में प्रदूषण (Delhi Pollution) पर होने वाली 15 नवंबर की मीटिंग में शामिल नहीं हुए थे. मीटिंग में न पहुंचने पर गौतम गंभीर की खूब आलोचना हुई थी. उनके गुमशुदगी के पोस्टर लगाए गए. इन पोस्टर के नीचे लिखा गया है कि क्या आपने इन्हें कहीं देखा है? आखिरी बार इन्हें जलेबी खाते हुए इंदौर में देखा गया था. पूरी दिल्ली इन्हें ढूंढ रही है. अब गौतम गंभीर ने ट्रोलिंग पर जवाब दिया है. 

ये भी पढ़ें: गौतम गंभीर के मीटिंग में ना पहुंचने पर भड़का यह बॉलीवुड एक्टर, ट्वीट कर कहा- पारिवारिक आदमी हो...

उन्होंने कहा, ''अगर मेरा जलेबी खाने से दिल्ली का प्रदूषण बढ़ता है तो मैं हमेशा के लिए जलेबी खाना छोड़ सकता हूं. 10 मिनट में मुझे ट्रोल करना शुरू कर दिया. अगर इतनी मेहनत दिल्ली के प्रदूषण को कम करने में की होती तो हम सांस ले पाते.''

ये भी पढ़ें: सांसद और पूर्व क्रिकेटर गौतम गंभीर की गुमशुदगी के दिल्ली में लगे पोस्टर, आखिर क्या है पूरा मामला?

देखें VIDEO:

साथ ही उन्होंने कहा, ''अगर मैं प्रदूषण को लेकर सीरियस नहीं रहूंगा तो दिल्ली में मेरी ढाई और 5 साल की बच्ची रहती है और मैं ही नहीं, सारी दिल्ली की जनता, जिनके बच्चे दिल्ली में रहते हैं. सभी लोग चिंतित हैं, सिर्फ आम आदमी पार्टी को छोड़कर. मैं केजरीवाल जी से पूछना चाहता हूं कि पिछले 5 साल में उन्होंने प्रदूषण के लिए क्या करा है, जिससे प्रदूषण कम हुआ.''

ये भी पढ़ें: ऑड-ईवन कर रहे, फिर भी AQI इतना ज्यादा? 'आप' सरकार ने सिर्फ परेशानी पैदा की : मनोज तिवारी

लोगों ने ऐसे ट्वीट्स कर गौतम गंभीर को ट्रोल किया था...

शहरी विकास मंत्रालय से जुड़ी संसद की स्थायी समिति की एक बैठक को इसलिए रद्द करना पड़ा था क्योंकि कई सांसद और अधिकारी इस बैठक में पहुंचे ही नहीं थे. बैठक में दिल्ली-एनसीआर में वायु प्रदूषण के मुद्दे पर चर्चा होनी थी सांसद जगदंबिका पाल संसद की इस स्थायी समिति के अध्यक्ष हैं. 

बताया जा रहा है कि यह बैठक पार्लियामेंट एनेक्सी में सुबह 11:00 बजे होनी थी. लेकिन हेमा मालिनी और गौतम गंभीर, जो इस स्थाई समिति के सदस्य हैं, वे बैठक से नदारद रहे. गौतम गंभीर इंदौर में चल रहे भारत बांग्लादेश के टेस्ट मैच में कमेंट्री कर रहे थे.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Gautam Gambhir, Delhi Pollution, Gautam Gambhir Trolling
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com