विज्ञापन
This Article is From Jan 15, 2019

26 हज़ार में बिक रही है ये अजीबो-गरीब जींस, Photos देख चकरा जाएगा दिमाग

इस जींस को कई अब तक का सबसे बकवास स्टाइल कह रहा है तो कोई इसे खरीदना चाह रहा है. 

26 हज़ार में बिक रही है ये अजीबो-गरीब जींस, Photos देख चकरा जाएगा दिमाग
इस जींस की कीमत है 26,537 रुपये.
नई दिल्ली:

साल 2018 में एक ऐसी जींस वायरल हुई थी, जिसमें सिर्फ जेब और ज़िप थी. इसके अलावा टांगों को ढकने के लिए और कोई कपड़ा नहीं था. ये इतनी पॉपुलर हुई थी कि कुछ ही घंटों में 11 हज़ार से ज्यादा की कीमत वाली ये जींस सोल्ड आउट हो गई थी. अब साल 2019 में भी कुछ इसी तरह की जींस सोशल मीडिया पर हर तरफ छाई हुई है. 

SOLD OUT हुई ये वायरल जींस, जेब और ज़िप के अलावा मौजूद सिर्फ धागे, देखें फोटोज़

यह जींस यूक्रेन के फैशन डिज़ाइनर कसेनिया शनाइडर (Ksenia Schnaider) के प्री-फॉल 2019 कलेक्शन से है. जो सोशल मीडिया पर बहुत ट्रोल हो रही है. वजह है इस जींस का एक पैर स्ट्रेस तो दूसरा पैर वाइड फ्लेयर स्टाइल में होना.  इसी चक्कर में इंस्टाग्राम पर लोग इसे समझ नहीं पा रहे है आखिर ये जींस है कैसी.

 

कोई इसे जींस का अब तक का सबसे बकवास स्टाइल कह रहा है तो कोई इसे खरीदना चाह रहा है. 

बता दें, इस जींस की कीमत 290 यूरो है जो भारतीय रुपयों में होते हैं 26,537 रु. 

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Ksenia Schnaider (@kseniaschnaider) on

साल 2018 में वायरल हुआ जींस का ट्रेंड

7lojsc2

jeans

 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Bizarre Jeans, Bizarre Jeans Trend, Bizarre Jeans Trend 2019, Weird Jeans
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com