सोशल मीडिया पर कब क्या देखने को मिल जाए कहा नहीं जा सकता. अक्सर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर फेमस होने के लिए लोग अलग-अलग तरह के अजीबोगरीब कारनामे करते नजर आते हैं. कुछ लोग इनोवेशन के नाम पर कुछ ऐसा कर जाते हैं कि वो वाकई इंटरेस्टिंग भी लगने लगता हो, फिर वो चाहें किसी किस्म का परफॉर्मेंस हो या फिर कोई ऐसा जुगाड़ हो जो लोगों को हैरान कर दे. एक बाइकर ने कुछ ऐसा ही कमाल दिखाया और सोशल मीडिया पर सुर्खियां बटोर लीं. आमतौर पर गाड़ियों के शौकीन या तो गाड़ियों के साथ ही कुछ जोड़-जोड़ कर नए-नए एक्सपेरिमेंट कर देते हैं या फिर हैरतअंगेज स्टंट दिखाकर लोगों का ध्यान खींच लेते हैं, लेकिन हाल ही में वायरल इस बाइकर ने कुछ अलग ही कारनामा कर लोगों को हैरान दिया है. यकीन ना हो तो खुद ही देख लीजिए.
हेलमेट पर इंडिकेटर
इंडिकेटर का मतलब हर उस शख्स को पता होगा जो गाड़ी चलाता है. सीधी सड़क पर गाड़ी चलाते हुए राइट या लेफ्ट टर्न लेना हो तो उस तरफ का इंडिकेटर जलाया जाता है, ताकि आगे और पीछे से आ रही गाड़ियों को ये पता चल सके कि गाड़ी पर सवार व्यक्ति किस तरफ मुड़ने वाला है. आमतौर पर इंडिकेटर गाड़ी के हैंडल या सामने की तरफ होते हैं, लेकिन इस शख्स ने ये इंडिकेटर अपने हेलमेट पर ही लगा डाले. आरती रोहित यादव नाम के इंस्टाग्राम हैंडल ने ये वीडियो शेयर किया है, जिसमें देखा जा सकता है कि एक शख्स गाड़ी चला रहा है, लेकिन उसका हेलमेट कोई आम हेलमेट नहीं है, जिसके दोनों और इंडिकेटर लगे हुए हैं. वैसे तो इंडिकेटर तब जलाए जाते हैं जब कहीं टर्न लेना हो, लेकिन इस हेलमेट पर लगे इंडिकेटर पूरे समय जलते रहते हैं.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
यहां देखें वीडियो
हैरान रह गए चश्मदीद
इस वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन लिखा गया है कि स्पलेंडर चलाने वालों का जलवा ही अलग है. इस वीडियो में बाइक पर बैठा शख्स पूरे स्वैग के साथ बाइक चला रहा है. इस दौरान उसे सड़क पर ये हेलमेट लगाकर बाइक चलाता जो भी देखता है वो हैरान रह जाता है और मुड़-मुड़ कर उसे देखता भी है. खास बात ये है कि इंडिकेटर के साथ-साथ हेलमेट पर एक स्क्रीन भी जगमगा रही है. जो लोगों का ध्यान खींच रही है. इस बीच शख्स हाथ फैलाकर भी बाइक चलाता नजर आ रहा है.
ये भी देखें:- बाघ की सवारी करता कपल
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं