यूं तो लोगों को कई शौक पालते और उसको पूरा करते आपने देखा और सुना होगा. ऐसे में कई लोग अजीबोगरीब शौक पालने को लेकर भी चर्चित हो जाते हैं. ऐसे ही अजीबोगरीब शौक पालने वालों में बिहार में मुंगेर जिले के रहने वाले 63 वर्षीय सकल देव टुड्डू शुमार हैं, जो इन दिनों अपने सिर पर जटा (लंबे बाल) रखने का अजीबोगरीब शौक से चर्चा में हैं. टुड्डू का दावा है कि उन्होंने करीब 40 साल से अपने सिर के बाल नहीं कटवाए हैं और इसे धोया भी नहीं है.
गुफा में भरा पानी तो घर में बेड पर आराम फरमाता दिखा बाघ, देखते ही चीख पड़े लोग
-
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
बदलती दुनिया, बदलते रिश्ते और वो मुद्दे जो दुनिया की तकदीर तय करते हैं... देखिए NDTV World Summit -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति, अर्थव्यवस्था और संस्कृति पर चर्चा, एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
हैरानी की बात है कि टूड्डू के कद से भी ज्यादा उनके बाल की लंबाई है. इनकी जटा तकरीबन सात फीट तीन इंच लंबी है, अगर वे अपनी जटाएं खोल लें तो वे मुश्किल से चल पाते हैं। यही कारण है कि वे अपनी जटाओं को गूंथ कर रखते हैं. टुड्डू के बाल बढ़ाने के उनके शौक को देखते हुए लोग उन्हें महात्मा समझने लगे हैं. धार्मिक प्रवृत्ति के ट्ड्डू भी इसे ईश्वर की देन कहते हैं. वे हालांकि ये भी कहते हैं कि उन्हें बचपन से ही लंबे बाल रखने का शौक रहा है.
बच्ची का Rape करके सऊदी भाग गया था आरोपी, केरल की आईपीएस ऐसे पकड़कर लाईं वापस
मुंगेर के टंगड़ा गांव निवासी ट्डडू ने बताया, "40 वर्ष पहले एक दिन मेरे सपने में भगवान आए और आदेश देते हुए कहा कि अपने बालों को कभी भी कटवाना मत और न ही बालों को कभी धोना. इसके बाद से ही हम इसे भगवान से मिला आशीर्वाद मान कर अपने बालों को सहेज कर रखने लगे हैं."
वेस्टइंडीज के 'HULK' को देख घबरा गया भारतीय क्रिकेटर, ऐसे बचा टक्कर से... देखें VIDEO
31 वर्षो तक वन विभाग में संविदा के रूप में कार्य कर चुके टुड्डू को गांव और आसपास के लोग 'जटावाले बाबा' या 'महात्मा' कहकर बुलाते हैं. उन्होंने बताया, "करीब 40 साल की उम्र से अब तक मैंने अपने बाल नहीं कटवाए हैं और न ही उन्होंने उसे धोया है, जिसके बाद उनके बालों में अपने आप ही जटा बन गई. अब यही जटा उनकी पहचान बन गई हैं."
(इनपुट-आईएएनएस)
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं