विज्ञापन
This Article is From Nov 22, 2019

शराब के नशे में 7 लोगों ने मिलकर की मुर्गे की हत्या, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हुआ ये खुलासा

बिहार के कैमूर जिले के दुर्गावती थाना क्षेत्र में अजीबोगरीब मामला प्रकाश में आया है, जहां एक मुर्गे की हत्या का मामला थाने की चौखट तक जा पहुंचा है. यह मामला इन दिनों इस क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है.

Also Read in
शराब के नशे में 7 लोगों ने मिलकर की मुर्गे की हत्या, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हुआ ये खुलासा
शराब के नशे में 7 लोगों ने मिलकर की मुर्गे की हत्या.

बिहार के कैमूर जिले के दुर्गावती थाना क्षेत्र में अजीबोगरीब मामला प्रकाश में आया है, जहां एक मुर्गे की हत्या का केस थाने की चौखट तक जा पहुंचा है. यह मामला इन दिनों इस क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है. पुलिस के एक अधिकारी ने शुक्रवार को बताया, "दुर्गावती थाना क्षेत्र के तिरोजपुर गांव निवासी कमला देवी का पड़ोस के ही एक परिवार से विवाद चल रहा था. दो दिन पूर्व भी किसी बात को लेकर दोनों परिवारों में विवाद हो गया. इसर क्रम में पड़ोसी ने दौड़ा कर कमला देवी के पालतू एक मुर्गे को पकड़ लिया और उसे मार डाला."

Aus Vs Pak: डेविड वॉर्नर को आउट करने के लिए पाक खिलाड़ी ने किया ऐसा, देखकर आप भी कहेंगे OMG

आरोप है कि इस दौरान आरोपी ने कमला देवी और उसके पुत्र इंदल के साथ भी मार-पीट की. मोहनिया के पुलिस उपाधीक्षक रघुनाथ सिंह ने आईएएनएस को शुक्रवार को बताया, "कमला देवी के बयान पर इस मामले की एक प्राथमिकी भादवि की धारा 429, 341, 323 के तहत दर्ज कर ली गई है, जिसमें सात लोगों को आरोपी बनाया गया है. प्रावधान के मुताबिक मृत मुर्गे का पोस्टमार्टम प्रखंड पशु अस्पताल दुर्गावती में कराया गया." पीड़ित के परिजनों ने बताया कि जिस वक्त मुर्गे की हत्या की गई, उस वक्त हत्यारे नशे में थे.

चलते प्लेन के पास अचानक गिरी बिजली, पायलट ने किया फिर कुछ ऐसा... देखें VIDEO

पुलिस सूत्रों के मुताबिक, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मुर्गे की गर्दन के पास ब्लक रुका हुआ पाया गया. पुलिस उपाधीक्षक ने कहा कि पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Bihar, Kaimur, Chicken Murder
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com