BBL 2020 AS Vs ST: बिग बैश लीग (Big Bash League 2020) में एडिलेड स्ट्राइकर्स और सिडनी थंडर्स (Adelaide Strikers Vs Sydney Thunder) के बीच मुकाबला खेला गया. पीटर सिडल (Peter Siddle) की शानदार गेंदबाजी की बदौलत एडिलेड स्ट्राइकर्स ने यह मुकाबला आसानी से जीत लिया. मैच में सबसे खास था जेक वेथराल्ड (Jake Weatherald) का धांसू कैच. उन्होंने हवा में उड़कर नामुमकिन कैच पकड़ा और एलेक्स रॉस (Alex Ross) को चलता किया, जिसके बाद उन्होंने शानदार तरीके से जश्न मनाया. सोशल मीडिया (Social Media) पर यह वीडियो तेजी से वायरल (Viral Video) हो रहा है.
सिडनी 16 ओवर में 6 विकेट खोकर 114 रन बना चुका था. सिडनी को 20 गेंद पर 45 रन चाहिए थे. उस वक्त पीटर सिडल गेंदबाजी करने आए. उनकी गेंद पर एलेक्स रॉस ने ऑफ में शॉट खेला. वहां जेक वेथराल्ड ने हवा में उड़कर कैच पकड़ लिया. उनका कैच देखकर गेंदबाज पीटर सिडल भी हैरान रह गए. इस विकेट के बाद सिडनी बैकफुट पर आ गया और मैच हार गया.
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
देखें Video:
WOW! A flying Jake Weatherald with one of the catches of the summer!@BKTtires | #BBL10 pic.twitter.com/OesNHgiIB2
— cricket.com.au (@cricketcomau) January 24, 2021
एडिलेड स्ट्राइकर्स ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. उन्होंने 159 रन बनाए. सभी खिलाड़ियों ने अच्छी बल्लेबाजी की. एडिलेड के तीन बल्लेबाजों ने 31 रन बनाए. जवाब में सिडनी सिर्फ 153 रन ही बना सका. उनकी तरफ से सबसे ज्यादा 36 रन बनाए. पीटर सिडल और माइकल नेसर को 2-2 विकेट मिले. इसी के साथ एडिलेड ने यह मुकाबला 6 रन से जीत गया.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं