BBL 2020 AS Vs BH: बिग बैश लीग (Big Bash League) में एडिलेड स्ट्राइकर्स और ब्रिसबेन हीट (Adelaide Strikers Vs Brisbane Heat) के बीच मुकाबला खेला गया. एलेक्स कैरी (Alex Carey) के धमाकेदार शतक की बदौलत एडिलेड ने यह मुकाबला 82 रन से जीत लिया. एलेक्स केरी (Alex Carey) ने बिग बैश लीग का पहला शतक जमाया. लेकिन सबसे ज्यादा चर्चा रही एडिलेड के तेज गेंदबाज माइकल नेसर (Michael Neser) की. उन्होंने हवा में उड़कर शानदार अंदाज में एक हाथ से कैच पकड़ा, जिसको देखकर बल्लेबाज मिशेल स्वेपसन (Mitchell Swepson) हैरान रह गए. सोशल मीडिया (Social Media) पर वीडियो तेजी से वायरल (Viral Video) हो रहा है.
एडिलेड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए ब्रिसबेन को 198 रन का लक्ष्य दिया. जो उनके लिए काफी मु्श्किल था. उनके बल्लेबाजों ने जीत के लिए खूब हाथ पैर मारे, लेकिन ब्रिसबेन 115 रन ही बना सका. ब्रिसबेन 9 विकेट खोकर 115 रन बना चुका था. एडिलेड को जीत के लिए एक विकेट चाहिए था. वहीं ब्रिसबेन को 16 गेंद पर 83 रन चाहिए थे. पीटर सिडल की गेंद पर स्वेपसन ने शॉट जड़ा. फील्डिंग कर रहे माइकल नेसर हवा में उड़े और एक हाथ से कैच पकड़ लिया.
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
देखें Video:
Michael Neser, are you kidding!!!
— KFC Big Bash League (@BBL) January 21, 2021
The returning quick puts an ‼ on the @StrikersBBL victory #BBL10 pic.twitter.com/19NRYmF9Ro
एडिलेड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. उनका यह फैसला सही साबित हुआ. ब्रिसबेन को पहला विकेट लेने में पसीने आ गए. ओपनर एलेक्स कैरी ने 62 गेंद पर 101 रन की धमाकेदार पारी खेली. उन्होंने 10 चौके और तीन छक्के जड़े.
मार्नस लाबुशेन दो विकेट लेने में कामयाब रहे. वहीं एडिलेड के गेंदबाजों के लिए यह मैच आसान हो गया. वेस आगर ने 4 और पीटर सिडल 3 विकेट लेने में कामयाब रहे. उन्होंने ब्रिसबेन को 115 रन पर ही ऑल आउट कर दिया.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं