जंगली इलाकों में जानवर हर तरफ घूमते नज़र आते हैं, फिर चाहे वो सड़कें ही क्यों न हों. ऐसे इलाकों से गुज़रते हुए आने जाने वाले लोगों को गाड़ी चलाते हुए भी बहुत सावधानी बरतनी चाहिए. क्योंकि कब, कहां से अचानक कोई जानवर सामने आ जाए, इसका कोई अंदाज़ा नहीं होता. ऐसे इलाकों में वन विभाग की ओर से चेतावनी वाले बोर्ड भी लगाए जाते हैं. क्योंकि इन जगहों पर जानवरों का सामना करना इंसानों के लिए खतरनाक साबित हो सकता है. एक वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें कुछ ऐसा ही नज़ारा दिखाया गया है.
वायरल हो रहा ये वीडियो किसी जंगली इलाके का लग रहा है. हालांकि इस बात कि पुष्टि नहीं हो सकी है कि ये वीडियो कहां का है. वीडियो में आप देख सकते हैं कि सड़क के बीचोबीच से एक ऑटो गुज़र रहा है और सामने से एक हाथी आता हुआ दिखाई दे रहा है. लेकिन, हाथी को सामने आते देखकर भी ऑटो वाले ने न तो ऑटो साइड में किया और न ही साइड से निकालने की कोशिश की. आप देखेंगे कि ड्राइवर हाथी के ठीक बगल से ऑटो को कट मारकर निकालने की कोशिश करता है.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
देखें Video:
इस दौरान ऑटो का बैलेंस बिगड़ जाता है और ऑटो हाथी के ठीक सामने पैरों के पास आकर पलट जाती है. ऑटो के पलटते ही लोग डर के मारे ऑटो से निकलकर भागने लगते हैं. इस दौरान हाथी किसी को कोई नुकसान नहीं पहुंचाता लेकिन ऑटो वाले का बैलेंस जरूर बिगड़ जाता है और गिरते-गिरते बचता है. इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर @wildtrails.in नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है. इस वीडियो को देखने के बाद यूजर्स ने भी कमेंट करने में ज़रा भी देर नहीं लगाई.
एक यूजर ने लिखा- हाथी देवता के प्रति पूर्ण समर्पण. आशीर्वाद पाने का नया तरीका. दूसरे यूजर ने कमेंट किया- इसे हमला मत कहो!!! ऐसा नहीं था... तीसरे यूजर ने लिखा- एक किलोमीटर पहले रुक जाता, ऑटो वाला है कट मारेगा पास से. चौथे यूजर ने लिखा- खेल शुरु होने से पहले ही हाथी जीत गया. वैसे इस वीडियो के बारे में आपका क्या कहना है? कमेंट करके बताइए.
ये Video भी देखें:
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं