भारत की जनता (Indian Citizens) को जुगाड़ करना बहुत पसंद है. इसके कई वीडियोज़ सोशल मीडिया (Social Media Viral) पर वायरल होते रहते हैं. आज भी एक वीडियो वायरल हुआ है. वीडियो में देखा जा सकता है कि दो महिला एक ऐसा कारनामा कर रहे हैं, जो बेहद ख़तरनाक़ है. वो जुगाड़ से कुछ ऐसा कर रही हैं, जिसे देखने के बाद लोग तारीफ़ भी कर रहे हैं. वहीं कुछ यूज़र्स इस वीडियो को देखने के बाद सुरक्षित रहने की सलाह भी दे रहे हैं. हम भी आप सभी से यही कहना चाहते हैं कि इस वीडियो को देखने के बाद घर में नहीं दोहराएं.
वीडियो देखें
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
वीडियो में देखा जा सकता है कि दो महिला प्रेशर कूकर की मदद से भोजन बना रही हैं. दोनों महिलाओं ने सेना की वर्दी पहन रखी है. ये वीडियो कहां का है, क्या ये दोनों सेना में है, इसकी हमें जानकारी नहीं है. ये ख़बर हम सोशल मीडिया पर हो रहे वायरल वीडियो के आधार पर बना रहे हैं. इस वीडियो में देखा जा सकता है कि एक महिला अपनी गन की मदद से प्रेशर कूकर की सीटी को दबा रही हैं. इस वीडियो को jugaadu_life_hacks नाम के इंस्टाग्राम यूज़र ने अपने अकाउंट पर शेयर किया है. इस वीडियो को देखने के बाद कई यूज़र्स ने कहा है कि ये खाना नहीं, बल्कि अपनी बंदूक साफ़ कर रही हैं. वहीं एक अन्य यूज़र ने कहा- ये इंडिया का जुगाड़ है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं