राजस्थान के सीकर में 'प्रिंस एजु हब' के 200 छात्रों ने मिलकर 'महिषासुरमर्दिनी स्तोत्र' गाकर एक अनोखी पहल की है, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गई है. इस कार्यक्रम का आयोजन नवरात्रि के अवसर पर किया गया, जिसमें छात्रों ने भक्ति भाव के साथ स्तोत्र का गायन किया, जिसने सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया. इंटरनेट पर यह वीडियो जमकर वायरल हो रहा है, जिसे खूब देखा और शेयर किया जा रहा है. वीडियो देख चुके यूजर्स इस पर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं देते हुए अपने दिल का हाल बयां कर रहे हैं.
यहां देखें वीडियो
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
200 स्टूडेंट्स ने गाया महिषासुरमर्दिनी स्तोत्रम्
वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि, कैसे सभी छात्र एकत्र होकर इस स्तोत्र को गा रहे हैं. उनके सामूहिक स्वर में एक अद्भुत ऊर्जा और श्रद्धा है, जो इस पवित्र अवसर को और भी खास बना रही है. यह आयोजन ना केवल छात्रों की भक्ति को दर्शाता है, बल्कि ये उनकी एकता और सामूहिकता का भी प्रतीक है. सोशल मीडिया पर इस वीडियो के वायरल होते ही लोग इसकी तारीफ करते नहीं थक रहे हैं. कई यूजर्स ने इसे "प्रेरणादायक" और "भक्ति का अद्भुत उदाहरण" बताया. कुछ लोगों ने लिखा कि इस तरह के आयोजनों से युवा पीढ़ी में संस्कृति और परंपरा के प्रति जागरूकता बढ़ती है.
VIDEO ने जीता दिल
इस कार्यक्रम के आयोजकों के मुताबिक, उनका उद्देश्य छात्रों में भारतीय संस्कृति और धार्मिकता के प्रति जागरूकता फैलाना था. उन्होंने कहा, "हम चाहते थे कि हमारे छात्र अपनी परंपराओं को समझें और उनके प्रति गर्व महसूस करें." ये अद्भुत नजारा ना केवल छात्रों के लिए, बल्कि सभी के लिए गर्व का विषय है. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को zindagi.gulzar.h नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है. 7 दिन पहले शेयर किए गए इस वीडियो को अब तक 85 हजार से अधिक लोग लाइक कर चुके हैं.
ये भी देखें:- मेट्रो में बवाल डांस
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं