विज्ञापन

वर्ल्ड चैंपियन निखत ज़रीन एशियाड और CWG की रेस से बाहर, पटियाला बॉक्सिंग ट्रायल्स में हारीं

World Champion Nikhat Zareen Out of Asiad and CWG Race: 51 किग्रा वर्ग में एक और तोड़फ़ोड़ देखने को मिला जब पूर्व वर्ल्ड चैंपियन नीतू घंघस को मीनाक्षी हुड्डा (यूके, लिवरपूल 2025 में वर्ल्ड चैंपियन बनीं) ने हरा दिया.

वर्ल्ड चैंपियन निखत ज़रीन एशियाड और CWG की रेस से बाहर, पटियाला बॉक्सिंग ट्रायल्स में हारीं
World Champion Nikhat Zareen Out of Asiad and CWG Race:

World Champion Nikhat Zareen Out of Asiad and CWG Race: भारतीय बॉक्सिंग ट्रॉयल्स पर दुनिया भर के बॉक्सर्स की नज़र है. लेकिन पटियाला में चल रहे बॉक्सिंग के नेशनल ट्रायल्स में आज गुरुवार को (14 मई 2026 को) के 51 किग्रा वर्ग के सेमीफाइनल में भिवानी की साक्षी चौधरी ने निख़त को 4-1 से शिकस्त देकर सबको चौंका दिया. साक्षी ने निख़त को 4-1  के चौंकाने वाले स्प्लिट डिसीजन से हरा दिया और इस तरह दो बार की वर्ल्ड चैंपियन और ओलंपियन निखत ज़रीन 2026 एशियाई खेलों और राष्ट्रमंडल खेलों से बाहर हो गईं. 

51 किग्रा वर्ग में एक और तोड़फ़ोड़ देखने को मिला जब पूर्व वर्ल्ड चैंपियन नीतू घंघस को मीनाक्षी हुड्डा (यूके, लिवरपूल 2025 में वर्ल्ड चैंपियन बनीं) ने हरा दिया. इस हार के कारण अब पूर्व चैंपियन निख़त अब 2022 के एशियाड में जीते गए कांस्य पदक को नहीं बचा पाएंगी. 

साक्षी की मीनाक्षी से होगी भिड़ंत

ख़ास बात ये भी है कि भारतीय खेल प्राधिकरण (SAI) द्वारा पिछली मूल्यांकन प्रणाली पर सवाल उठाने के बाद ट्रायल-आधारित चयन को वापस लाया गया,  जिससे ये ट्रायल सभी मुक्केबाजों के लिए बेहद अहम हो गया. निखत हाल ही में एशियाई चैंपियनशिप के सेमीफाइनल में चीन की वू यू से 0-5 से हारी थीं. इस वजह से भी इन नेशनल ट्रायल्स में उनका शामिल होना जरूरी हो गया था. 

अब साक्षी चौधरी 51 किग्रा वर्ग की जगह पक्की करने के लिए मीनाक्षी हुड्डा से भिड़ेंगी.

लेखक के बारे में
img
विमल मोहन
Editor Sports, NDTV India
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Other Sports, Wrestling
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com