विज्ञापन

पुतिन को सता रहा मौत का डर! बॉडीगार्ड-शेफ तक के कमरों में लगा दिए CCTV कैमरे

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के चारों तरफ अब सुरक्षा का घेरा पहले से कहीं ज्यादा कड़ा हो गया है. हालात ऐसे बन गए हैं कि उनके करीबी लोगों के घरों तक पर निगरानी रखी जा रही है.

पुतिन को सता रहा मौत का डर! बॉडीगार्ड-शेफ तक के कमरों में लगा दिए CCTV कैमरे
पुतिन को सता रहा मौत का डर!

क्या रूस की सरकार राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की हत्या की आशंका से डर गई है? क्या उसे डर है कि पुतिन का तख्तापलट कर दिया जाएगा? एक ऐसी रिपोर्ट सामने आई है जिसने इस सवालों को जन्म दे दिया है. इस रिपोर्ट के अनुसार रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के चारों तरफ अब सुरक्षा का घेरा पहले से कहीं ज्यादा कड़ा हो गया है. हालात ऐसे बन गए हैं कि उनके करीबी लोगों के घरों तक पर निगरानी रखी जा रही है- वजह है हाल ही में रूसी सेना के बड़े अधिकारियों की हत्या की घटनाएं और सत्ता पलट (कूप) का डर.

रिपोर्ट में क्या है?

CNN की रिपोर्ट के अनुसार उसके हाथ एक यूरोपीय खुफिया एजेंसी की रिपोर्ट लगी है. इस रिपोर्ट के अनुसार पुतिन के करीबी कर्मचारियों के घरों में भी निगरानी या सर्विलांस सिस्टम लगा दिए गए हैं. यह कदम रूस के बड़े सैन्य अधिकारियों की हत्याओं और तख्तापलट के डर के कारण उठाया गया है. रिपोर्ट में कहा गया है कि पुतिन के साथ काम करने वाले रसोइए, बॉडीगार्ड और फोटोग्राफर अब पब्लिक ट्रांसपोर्ट से यात्रा नहीं कर सकते. यानी उन्हें अपने खुद की गाड़ी से बाहर आना जाना करना होगा. जो लोग पुतिन से मिलने आते हैं, उनकी भी दो बार जांच की जा रही है. पुतिन के करीबी लोग केवल ऐसे फोन इस्तेमाल कर सकते हैं जिनमें इंटरनेट नहीं होगा.

रिपोर्ट के अनुसार, इन सुरक्षा उपायों में से कुछ पिछले महीनों में लागू किए गए था, खासकर दिसंबर में एक बड़े जनरल की हत्या के बाद इनपर जोर दिया जाने लगा. इस घटना के बाद रूस की सुरक्षा एजेंसियों के ऊपरी स्तर पर विवाद भी हुआ. यह सब दिखाता है कि क्रेमलिन के अंदर बेचैनी बढ़ रही है. रूस को अंदर और बाहर कई समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है, जैसे आर्थिक दिक्कतें, विरोध की बढ़ती आवाजें और यूक्रेन के युद्ध में हुआ नुकसान.

रिपोर्ट में कहा गया है कि रूसी सुरक्षा अधिकारियों ने उन जगहों की संख्या बहुत कम कर दी है जहां पुतिन अक्सर जाते थे. पुतिन और उनका परिवार अब मॉस्को क्षेत्र और वल्दाई में अपने पुराने घरों में भी नहीं जा रहे हैं. रिपोर्ट के अनुसार, इस साल पुतिन ने अभी तक किसी सैन्य जगह का दौरा नहीं किया है, जबकि 2025 में वे अक्सर वहां जाते थे.

यह भी पढ़ें: अब बॉडीगार्ड बनकर होर्मुज पार कराएगी अमेरिकी सेना, ईरान की धमकी- 'प्रोजेक्ट फ्रीडम' से सीजफायर टूट जाएगा


 

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com