विज्ञापन
This Article is From Nov 11, 2020

डोनाल्ड ट्रंप की हार मानने को तैयार नहीं विदेश मंत्री माइक पॉम्पियो, 'दूसरे कार्यकाल की तैयारी' को लेकर दिया बयान

माइक पॉम्पियो से पूछा गया था कि क्या उनका विभाग (निर्वाचित राष्ट्रपति) जो बाइडेन को सत्ता का शांतिपूर्ण हस्तांतरण करने की तैयारी कर रहा है और अगर नहीं तो, इसमें देरी क्यों हो रही है या फिर शांतिपूर्ण तरीके से सत्ता का हस्तांतरण नहीं किया जाएगा?

डोनाल्ड ट्रंप की हार मानने को तैयार नहीं विदेश मंत्री माइक पॉम्पियो, 'दूसरे कार्यकाल की तैयारी' को लेकर दिया बयान
ट्रंप प्रशासन जो बाइडेन को सत्ता हस्तांतरित करने को तैयार नहीं है.
वॉशिंगटन:

अमेरिका के निवर्तमान विदेश मंत्री माइक पोम्पिओ ने कहा कि देश में डोनाल्ड ट्रंप के नेतृत्व वाले प्रशासन के दूसरे कार्यकाल के लिए शांतिपूर्ण तरीके से सत्ता का हस्तांतरण किया जाएगा. इसके साथ ही उन्होंने इस बात का संकेत दे दिया कि उन्होंने राष्ट्रपति पद के चुनाव में जो बाइडन की जीत और निवर्तमान राष्ट्रपति ट्रंप की हार स्वीकार नहीं की है.

पोम्पिओ ने कहा, ‘ट्रंप प्रशासन के दूसरे कार्यकाल के लिए शांतिपूर्ण तरीके से सत्ता का हस्तांतरण किया जाएगा. हम तैयार हैं. दुनिया देख रही है कि यहां क्या हो रहा है. हम हरेक वोट की गिनती करने वाले हैं.'

विदेश मंत्रालय के मुख्यालय ‘फॉगी बॉटम' में पत्रकारों ने उनसे सवाल किया था कि क्या उनका विभाग (निर्वाचित राष्ट्रपति) जो बाइडेन को सत्ता का शांतिपूर्ण हस्तांतरण करने की तैयारी कर रहा है और अगर नहीं तो, इसमें देरी क्यों हो रही है या फिर शांतिपूर्ण तरीके से सत्ता का हस्तांतरण नहीं किया जाएगा?

यह भी पढ़ें : अमेरिका में ट्रंप ने अभी घोषित नहीं की है पारी, उधर, सत्ता बदलाव की अपनी योजना पर आगे बढ़े बाइडन

अमेरिका में राष्ट्रपति पद के लिए डेमोक्रेटिक पार्टी के उम्मीदवार जो बाइडन को चुनाव में विजेता घोषित किया जा चुका है.
पोम्पिओ ने एक सवाल के जवाब में मतदान के दौरान धोखाधड़ी का आरोप भी लगाया और कहा कि इस संबंध में उन्हें दुनिया भर से फोन आ रहे हैं.

Video: जो बाइडन ने इस तरह बदला राष्ट्रपति चुनाव का रुख

(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
US Elections 2020, Mike Pompeo, Donald Trump
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com