- ईरान की सेना ने कहा कि युद्धविराम के बावजूद सैन्य स्थिति सक्रिय बनी हुई है और वे पूरी तरह तैयार हैं
- ईरानी सेना के अनुसार दुश्मन (अमेरिका) ने कई बार धमकी दी लेकिन जमीन पर हमला करने की हिम्मत नहीं दिखाई है
- वहीं अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ब्रिटेन के राजा के सामने कहा कि ईरान सैन्य रूप से पराजित हो चुका है
US Iran War Update: राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप उधर अमेरिका में ब्रिटेन के राजा के सामने दावा कर रहे हैं कि ईरान सैन्य तौर पर यह जंग हार चुका है. लेकिन इसी बीच ईरान का करारा जवाब भी आ गया है. ईरान की सेना का कहना है कि अमेरिका के साथ सीजफायर (युद्धविराम) होने के बावजूद लड़ाई पूरी तरह खत्म नहीं हुई है. सेना ने यह भी दावा किया कि उसने दुनिया के सबसे अहम तेल रास्तों में से एक- होर्मुज जलडमरूमध्य पर पूरी पकड़ बना रखी है.
ईरान के सरकारी चैनल इस्लामिक रिपब्लिक ऑफ ईरान ब्रॉडकास्टिंग (IRIB) के अनुसार, सेना के प्रवक्ता अमीर अकरमीनिया ने कहा कि सैन्य नजरिए से स्थिति अभी भी सक्रिय है. उन्होंने कहा कि सेना ने अपने सभी टारगेट और हथियारों की तैयारी को अपडेट कर लिया है, यानी वे हर वक्त तैयार हैं. उन्होंने बताया कि होर्मुज को ईरान की दो बड़ी सैन्य ताकतें मिलकर संभाल रही हैं. इसका पश्चिमी हिस्सा इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) के पास है, जबकि पूर्वी हिस्सा नियमित सेना देख रही है. यह रास्ता दुनिया में तेल ले जाने के लिए बहुत जरूरी माना जाता है.
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit | बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
PM Modi Speech: UN को लेकर NDTV World Summit के मंच पर बड़ी बात बोले पीएम मोदी | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
उधर ट्रंप ने कहा- ईरान सैन्य रूप से हार चुका है
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मंगलवार को स्टेट डिनर में ब्रिटेन के राजा चार्ल्स तृतीय और अन्य मेहमानों के सामने कहा कि ईरान को "सैन्य रूप से पराजित" किया गया है. ब्रिटेन के राजा-रानी की इस शाही यात्रा के दौरान ईरान जंग पर पहली बार ट्रंप ने सार्वजनिक रूप से टिप्पणी की है. ट्रंप ने व्हाइट हाउस डिनर में कहा, "हमने उस खास प्रतिद्वंद्वी को सैन्य रूप से हरा दिया है." उन्होंने आगे कहा, "चार्ल्स मुझसे कहीं अधिक सहमत हैं- हम उस प्रतिद्वंद्वी को कभी भी परमाणु हथियार नहीं रखने देंगे."
दोनों तरफ से बयान ऐसे समय में आए हैं जब ईरान और अमेरिका के बीच चल रहे तनाव में एक नाज़ुक युद्धविराम लागू है. यह संघर्ष 28 फरवरी को शुरू हुआ था और 7 अप्रैल को दोनों तरफ से युद्ध रोकने की घोषणा की गई थी.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं