वाशिंगटन:
अमेरिका भारत के गैर-सरकारी संगठनों (एनजीओ) का एक डाटाबेस तैयार कर रहा है जिसमें पारदर्शी और जवाबदेह एनजीओ की ऑनलाइन जांच पड़ताल हो सकेगी और दानदाता उन्हें सुरक्षित ढंग से धन दान कर सकेंगे। अमेरिका ने यह कदम ऐसे समय उठाया है जबकि ऐसे कुछ संगठनों द्वारा धन के दुरूपयोग को लेकर चिंताएं जताई जा रही हैं। अमेरिका के उपविदेश मंत्री (दक्षिण व मध्य एशिया) राबर्ट ब्लैक ने यह जानकारी दी। उन्होंने कहा, संभावित अमेरिकी दानदाताओं के लिए प्रमाणित भारतीय एनजीओ की सूची तैयार कर हम आनलाइन परोपकार बाजार स्थल बनाना चाहते हैं। उन्होंने अमेरिकन इंडिया फाउंडेशन के कार्य्रकम में कहा कि यह डाटाबेस भारत में संगठनों को कर कटौती योग्य दान सुविधा उपलब्ध कराएगा। विदेश मंत्रालय इस तरह की ऑनलाइन प्रणाली विकसित करने के लिए गैर सरकारी संगठन गाइडस्टार इंडिया के साथ काम कर रहा है। उल्लेखनीय है कि भारत ने पिछले महीने कम से कम दस गैर सरकारी संगठनों के खिलाफ जांच का आदेश दिया था। ऐसी रपटों थी इन संगठनों को देश में राजनीतिक अशांति भड़काने के लिए पैसा मिल रहा है।
पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
अमेरिका, भारतीय, गैर-सरकारी संगठन, US, Indian, NGO