विज्ञापन
This Article is From Jun 24, 2017

संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंतोनियो गुतारेस ने पाकिस्तान में हुए धमाकों की निंदा की

संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंतोनियो गुतारेस ने पाकिस्तान में हुए ताजा विस्फोटों की निंदा की है. साथ ही उन्होंने दोषियों को न्याय के कटघरे में लाने का आह्वान भी किया है

संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंतोनियो गुतारेस ने पाकिस्तान में हुए धमाकों की निंदा की
संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंतोनियो गुतारेस (फाइल फोटो)
  • गुतारेस ने दोषियों को न्याय के कटघरे में लाने का आह्वान किया
  • यूएन महासचिव ने घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना की है
  • पाकिस्तान में हुए ताजा विस्फोटों में कई लोगों की मौत हो गई है
संयुक्त राष्ट्र: संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंतोनियो गुतारेस ने पाकिस्तान में हुए ताजा विस्फोटों की निंदा की है. साथ ही उन्होंने दोषियों को न्याय के कटघरे में लाने का आह्वान भी किया है. महासचिव के प्रवक्ता की ओर से जारी बयान में कहा गया कि गुतारेस ने पारचिनार में दोहरे बम धमाकों और क्वेटा में हुए आत्मघाती बम हमले की निंदा की है.

गुतारेस ने उम्मीद जताई है की इन अपराधों के लिए जिम्मेदार लोगों को जल्द न्याय के कटघरे में लाया जाएगा. पाकिस्तान में दो अलग-अलग स्थानों पर हुए हमलों में कई लोगों की मौत हो गई और 100 से अधिक लोग घायल हो गए. शुक्रवार सुबह क्वेटा में बम हमला हुआ था, जबकि पाराचिनार स्थित बाजार में दोपहर भीषण बम धमाके हुए थे. गुतारेस ने पीड़ितों के परिजनों को शोक संदेश भेजा है और घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना की है. 









 

(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
United Nation, Pakistan, Bomb Blast, Condemns
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com