स्पेन के राष्ट्रपति पेड्रो सांचेज़ ने बताया कि उनका कोविड-19 परीक्षण पॉजिटिव आया है. नतीजतन अब वो दिल्ली में जी20 शिखर सम्मेलन में भाग नहीं ले पाएंगे. राष्ट्रपति सांचेज़ ने कहा कि फिलहाल वह "ठीक" महसूस कर रहे हैं, उन्होंने कहा कि जी20 शिखर सम्मेलन में स्पेन का प्रतिनिधित्व प्रथम उपराष्ट्रपति नादिया कैल्विनो सांतामारिया और विदेश मंत्री जोस मैनुअल अल्बेरेस करेंगे.
Esta tarde he dado positivo en COVID y no podré viajar a Nueva Delhi para asistir a la Cumbre del G-20.
— Pedro Sánchez (@sanchezcastejon) September 7, 2023
Me encuentro bien.
España estará magníficamente representada por la vicepresidenta primera y ministra de Asuntos Económicos y el ministro de Exteriores, UE y Cooperación.
-
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
बदलती दुनिया, बदलते रिश्ते और वो मुद्दे जो दुनिया की तकदीर तय करते हैं... देखिए NDTV World Summit -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति, अर्थव्यवस्था और संस्कृति पर चर्चा, एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
उन्होंने एक्स पर लिखा, "आज दोपहर मेरा कोरोना टेस्ट पॉजिटिव आया है और मैं जी20 शिखर सम्मेलन के लिए नई दिल्ली की यात्रा नहीं कर पाऊंगा. मैं ठीक महसूस कर रहा हूं. स्पेन का प्रतिनिधित्व प्रथम उपराष्ट्रपति और आर्थिक मामलों के मंत्री और विदेश मामलों, यूरोपीय संघ और सहयोग मंत्री द्वारा शानदार ढंग से किया जाएगा.'' राष्ट्रपति सांचेज़, रूस के व्लादिमीर पुतिन और चीन के शी जिनपिंग के साथ शिखर सम्मेलन से हटने वाले तीसरे विश्व नेता हैं.
जी20 नेताओं का शिखर सम्मेलन 9-10 सितंबर को राष्ट्रीय राजधानी में आयोजित किया जाएगा. यूरोपीय संघ के 30 से अधिक राष्ट्राध्यक्षों और शीर्ष अधिकारियों, आमंत्रित अतिथि देशों और 14 अंतर्राष्ट्रीय संगठनों के प्रमुखों के भाग लेने की उम्मीद है.
ये भी पढ़ें : ब्रिटिश पीएम ऋषि सुनक पीएम मोदी से यूक्रेन संकट पर रूस से वार्ता करने की अपील करेंगे: रिपोर्ट
ये भी पढ़ें : न्यूज़ीलैंड: 33 वर्षीय महिला की दुर्लभ बीमारी से मौत, डॉक्टरों ने बीमारी का नाटक करने की कही थी बात
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं