विज्ञापन
This Article is From Jul 05, 2024

ब्रिटेन के नए पीएम कीर स्टार्मर के पास कितनी संपत्ति? जानें कहां से की तगड़ी कमाई

सर कीर स्टार्मर ही ब्रिटेन के नए पीएम बनने जा रहे हैं. ब्रिटेन में 650 सीटों में से सरकार बनाने के लिए 326 सीटों का आंकड़ा पार करना होता है. लेकिन लेबर पार्टी बहुमत के आंकड़े से काफी आगे निकल गई है.

ब्रिटेन के नए पीएम कीर स्टार्मर के पास कितनी संपत्ति? जानें कहां से की तगड़ी कमाई
सर कीर स्टार्मर ब्रिटेन के नए पीएम
नई दिल्ली:

ब्रिटेन के चुनाव में इस बार ऋषि सुनक की कंजर्वेटिव पार्टी की ऐतिहासिक हार हुई है. वहीं लेबर पार्टी ने 14 साल बाद सत्ता में जोरदार वापसी की है. लेबर पार्टी को ये बड़ी जीत कीर स्टार्मर की अगुवाई में मिली है. सर कीर स्टार्मर ही ब्रिटेन के नए पीएम बनने जा रहे हैं. ब्रिटेन में 650 सीटों में से सरकार बनाने के लिए 326 सीटों का आंकड़ा पार करना होता है. लेकिन लेबर पार्टी बहुमत के आंकड़े से काफी आगे निकल गई है. इस बार लेबर पार्टी ने 400 से ज्यादा सीट हासिल कर चुकी है.

BBC के मुताबिक, लेबर पार्टी को लीड करने वाले सर कीर स्टार्मर ब्रिटेन के अगले प्रधानमंत्री होंगे. वहीं कंजर्वेटिव पार्टी के ऋषि सुनक ने हार स्वीकार कर पार्टी से माफी मांगी है, साथ ही उन्होंने स्टार्मर को भी फोन कर जीत की बधाई दी. आपको बता दें कि  ओपिनियन और एग्जिट पोल, में लेबर पार्टी की ऐतिहासिक जीत का अनुमान जताया गया था, जो एकदम सही साबित हुई है. लेबर पार्टी की जीत के साथ ही ऋषि सुनक की कंजर्वेटिव पार्टी के 14 साल का शासन खत्म हो गया है. 

ब्रिटेन के नए पीएम के पास कितनी संपत्ति

पॉलिटिक्स डॉट को डॉट यूके के मुताबिक साल 2021/2022 में, कीर को लेबर सांसद होने के नाते £76,961 सैलरी मिली, वहीं विपक्ष के नेता होने के नाते उन्हें अतिरिक्त £49,193 मिले. वह पहले 2008 से 2013 तक लोक अभियोजन निदेशक और क्राउन अभियोजन सेवा के प्रमुख थे, इस काम के लिए भी उन्हें मोटी सैलरी मिलती थी. साल 2020/21 में, लेबर नेता, जो एक बैरिस्टर भी हैं. उन्हें कानूनी सेवा देने के लिए लिए £21,000 से ज़्यादा मिले. 

Latest and Breaking News on NDTV

मई 2020 में सर कीर के लेबर नेता के रूप में चुने जाने पर मेल ऑन संडे ने रिपोर्ट किया कि उनके पास सरे में £10 मिलियन तक की 7 एकड़ ज़मीन है. अख़बार ने कहा कि सर कीर ने 1996 में सरे के घर के बगल में ग्रीन बेल्ट पर संपत्ति खरीदी थी, जहां वे बड़े हुए थे. लेबर नेता और उनकी पत्नी विक्टोरिया के पास उत्तरी लंदन में एक घर है जिसे उन्होंने £600,000 में खरीदा था और अब इसकी कीमत £1 मिलियन से अधिक बताई जाती है. प्रोलिफिक लंदन के अनुसार, सर कीर की कुल संपत्ति लगभग 7.7 मिलियन पाउंड है.

ब्रिटेन के प्रधानमंत्री की सैलरी?

ब्रिटेन के प्रधानमंत्री को रहने के लिए 10 डाउनिंग स्ट्रीट पर आवास और दफ्तर मिलता है, जहां वो हर दिन के महत्वपूर्ण कार्यों के लिए मीटिंग करते हैं. ब्रिटिश पीएम की सैलरी की बात करें तो उन्हें हर माह तकरीबन 5 लाख 78 हजार रुपये दिए जाते हैं. इसके अलावा ब्रिटिश पीएम की सालाना सैलरी की बात करें तो तकरीबन 1 करोड़ 73 लाख 44 हजार रुपये हर साल उन्हें सैलरी के रूप में मिलते हैं, इनमें से 83 लाख 72 हजार रुपये उन्हें सांसद होने के चलते मिलते हैं.

Latest and Breaking News on NDTV

कौन हैं कीर स्टार्मर

स्टार्मर के पिता एक टूलमेकर थे और उनकी मां एक नर्स के रूप में काम करती थीं. कीर ने रीगेट ग्रामर स्कूल में पढ़ाई की है. बीबीसी के मुताबिक स्कूल के बाद यूनिवर्सिटी जाने वाले वह अपने परिवार के पहले सदस्य बने और लीड्स में दाखिला लिया. जिसके उन्होंने ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी में क़ानून की पढ़ाई की. साल 1987 में वो कीर बैरिस्टर बने. कीर मानवाधिकार क़ानून में एक्सपर्ट हैं. 

ब्रिटेन में 2 सितंबर, 1962 को जन्मे स्टार्मर पेशे से वकील हैं. लेबर पार्टी के मुताबिक उनका पूरा पेशेवर जीवन जरूरतमंद लोगों को न्याय दिलाने के लिए रहा है. वह ब्रिटेन की संसद में साल 2020 से प्रतिपक्ष और लेबर पार्टी के नेता हैं. वह 2015 से 2024 के लिए होलबोर्न और सैंट पैनक्रास से सांसद भी चुने गए हैं. स्टार्मर 2008 से 2013 तक सरकारी अभियोजन के निदेशक भी रहे हैं. 

ये भी पढ़ें : ब्रिटेन में बदल गई सरकारः जानें कौन हैं स्टार्मर, जिनकी पार्टी कर रही 400 पार, बनेंगे अगले प्रधानमंत्री

लेखक के बारे में
img
पीयूष
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Britain New PM Net Worth, Sir Keir Starmer Net Worth, UK New Pm Total Net Worth
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com