विज्ञापन
This Article is From Feb 14, 2018

अमेरिकी राष्ट्रीय सुरक्षा एजेंसी के मुख्यालय के बाहर गोलीबारी, तीन घायल

यह अमेरिकी खुफिया सेवा राष्ट्रीय सुरक्षा एजेंसी (एनएसए) का मुख्यालय है.

अमेरिकी राष्ट्रीय सुरक्षा एजेंसी के मुख्यालय के बाहर गोलीबारी, तीन घायल
अमेरिकी राष्ट्रीय सुरक्षा एजेंसी के मुख्यालय (फाइल फोटो)
वाशिंगटन: अमेरिकी राष्ट्रीय सुरक्षा एजेंसी के मुख्यालय के बाहर गोलीबारी की घटना सामने आई है. पुलिस मेरीलैंड स्थित फोर्ट मीडे के बाहर आज हुई गोलीबारी की जांच कर रही है. यह अमेरिकी खुफिया सेवा राष्ट्रीय सुरक्षा एजेंसी (एनएसए) का मुख्यालय है. स्थानीय मीडिया में आई खबर में यह बताया गया है. 

एनबीसी न्यूज ने जो तस्वीरें जारी की हैं, उसके मुताबिक पुलिस हथकड़ियों में दिख रहे एक व्यक्ति को चारों ओर से घेरे हुए हैं. हालांकि, एनएसए ने कहा कि स्थिति नियंत्रण में है. 

स्थानीय एबीसी ने बताया है कि इस घटना में तीन लोग घायल हो गये हैं और एक संदिग्ध को पुलिस ने हिरासत में लिया है. राष्ट्रपति को इस गोलीबारी के बारे में बता दिया गया है. व्हाइट हाउस ने एक बयान में कहा कि हमारी संवेदनाएं उन सभी के साथ है, जो इस गोलीबारी से प्रभावित हुआ है. 
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
National Security Agency, US
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com