विज्ञापन
This Article is From Jul 08, 2022

"मैंने Shinzo Abe को इसलिए मारा..." : गोली चलाने के आरोपी ने पुलिस को हिरासत में बताया

शिंजो आबे (Shinzo Abe) जापान (Japan) के पश्चिमी शहर नारा में एक ट्रेन स्टेशन के पास चुनाव प्रचार कर रहे थे जब दो गोलियों की आवाज आई. सुरक्षा बलों को बाद में एक संदिग्ध को पकड़ते देखा गया जिसने सलेटी रंग की टी-शर्ट और बेज रंग की पैंट पहन रखी थी. आबे की एक तस्वीर सामने आई जिसमें उनकी सफेद शर्ट  खूनम-खान हो रही थी.

Shinzo Abe को गोली लगते ही उसे तुरंत वहां मौजूद सुरक्षा बलों ने पकड़ लिया था

जापान (Japan) के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे (Ex PM Shinzo Abe) की आज राजनैतिक प्रचार के दौरान गोली मार कर हत्या कर दी गई. स्थानीय मीडिया ने पुलिस के हवाले से बताया है कि जिस व्यक्ति को शिंजो आबे की हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया गया, उसका कहना है कि वो शिंजो आबे से "संतुष्ट नहीं था" और उन्हें मारना चाहता था. शिंजो आबे पर गोली चलाने वाला यह 41 साल का व्यक्ति जापान के मैरीटाइम डिफेंस फोर्स का पूर्व सदस्य बताया जा रहा है. ऐसा लगता है कि इसने खुद बनाई हुई बंदूक से शिंजो आबे पर गोली चलाई.  

शिंजो आबे देश के पश्चिमी शहर नारा में एक ट्रेन स्टेशन के पास चुनाव प्रचार कर रहे थे जब दो गोलियों की आवाज आई. सुरक्षा बलों को बाद में एक संदिग्ध को पकड़ते देखा गया जिसने सलेटी रंग की टी-शर्ट और बेज रंग की पैंट पहन रखी थी. आबे की एक तस्वीर सामने आई जिसमें वो सड़क पर गिरे हुए हैं. उनकी सफेद शर्ट  खूनम-खान हो रही थी. लोग उनके आस-पास इकठ्ठा हो गए.  

प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा ने कहा है कि वो सबसे कड़े शब्दों में इस गोलीबारी की निंदा करते हैं. शिजो आबे के निधन पर जापान और दुनिया के नेताओं ने हैरानी और शोक जताया.  जापान जैसे देश में राजनैतिक हिंसा ना के बराबर होती है और बंदूकों के लिए सख्त कानून हैं.  
 

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Previous Article
ईरान पर सबसे बड़ी 'चोट' के लिए इजरायल के साथ खड़े हुए ट्रंप, बोले- पहले परमाणु ठिकाने तबाह करें
"मैंने Shinzo Abe को इसलिए मारा..." : गोली चलाने के आरोपी ने पुलिस को हिरासत में बताया
अमेरिका ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में स्थायी सीट के लिए भारत के प्रयास का किया समर्थन
Next Article
अमेरिका ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में स्थायी सीट के लिए भारत के प्रयास का किया समर्थन
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com