विज्ञापन
This Article is From Apr 02, 2019

साथी टीचर से बदला लेने के लिए महिला ने बच्चों के खाने में मिला दिया जहर, फिर हुआ कुछ ऐसा

वहां पहुंचने पर मुझे मेरा बच्चा बेहोश मिला. उसकी पैंट उल्टी से भरी थी. वहां और भी बच्चे थे जो उल्टियां कर रहे थे और पीले पड़ गए थे.

साथी टीचर से बदला लेने के लिए महिला ने बच्चों के खाने में मिला दिया जहर, फिर हुआ कुछ ऐसा
23 बच्चों को जहर देने के आरोप में शिक्षक हिरासत में
बीजिंग:

चीन के हेनान प्रांत में किंडरगार्टन के एक शिक्षक को 23 बच्चों को कथित रूप से नाइट्रेट के रूप में जहर देने के आरोप में हिरासत में ले लिया गया है.

प्रांतीय मीडिया के अनुसार, जिआओजुओ के मेंगमेंग किंडरगार्टन में कई बच्चों को बेहोशी और उल्टी के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया.

रिपोर्ट के अनुसार, हालत में सुधार होने के बाद ज्यादातर बच्चों को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई.

ग्लोबल टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, एक बच्चे के परिजन ली ने कहा कि 25 मार्च को उन्हें किंडरगार्टन के एक शिक्षक ने फोन कर बताया कि उनके बच्चे ने कुछ खा लिया जिसके बाद उसने उल्टी की और बेहोश हो गया.

ये है दुनिया का पहला 5G शहर, सबसे फास्ट इंटरनेट से यूं किया गया VIDEO CALL

प्रांतीय मीडिया ने ली के हवाले से कहा, "वहां पहुंचने पर मुझे मेरा बच्चा बेहोश मिला. उसकी पैंट उल्टी से भरी थी. वहां और भी बच्चे थे जो उल्टियां कर रहे थे और पीले पड़ गए थे."

अन्य बच्चों को अस्पताल में भर्ती कराया गया और एक अन्य बच्चे के परिजन हू ने कहा कि उसके बच्चे के पेट की सफाई करनी पड़ी. जांच में हू के बच्चे के भी नाइट्रेट के रूप में जहरीला पदार्थ खाने का पता चला था.

समुद्र के बीच आया 'बवंडर', किनारे तक पहुंचा तो उड़ गए लोगों के होश, देखें VIDEO

नाइट्रेट एक कार्सीनोजेन और हैवी मेटल होता है जो गलती से खा लेने पर लिवर और गुर्दे को नुकसान पहुंचाता है.

सभी बच्चे एक ही ग्रेड के हैं. उन सभी ने दलिया खाया था जिसका स्वाद मीठा होना चाहिए था.

एक परिजन ने कहा, "लेकिन बच्चों ने बताया कि दलिया नमकीन था."

पाकिस्तान में कॉलेज स्टूडेंट्स ने जमकर खेली होली, इस पंजाबी गाने पर किया Garba, देखें VIDEO

पुलिस ने जांच में पाया कि उस दिन किंडरगार्टन के एक शिक्षक ने बच्चों के दलिया में नाइट्रेट मिलाया था जिसके कारण बच्चे बीमार पड़ गए. डेलीमेल के मुताबिक इस टीचर ने अपने ही साथ काम करने वाले सहकर्मी से बदला लेने के लिए ऐसा किया. 

रिपोर्ट के अनुसार, जिआयोजुओ में स्थानीय जन सुरक्षा ब्यूरो ने शिक्षक को हिरासत में ले लिया है.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
School Children Poison, Poison In Meal, Poison In School Food, Revenge, Teacher
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com