विज्ञापन
This Article is From Dec 05, 2011

रूस : व्लादिमीर पुतिन को लोकप्रियता में कमी

रूस के संसदीय चुनावों के बाद हुए एक्जिट पोल के मुताबिक प्रधानमंत्री व्लादिमीर पुतिन की लोकप्रियता में भारी कमी आई है।
मॉस्को: रूस के संसदीय चुनावों के बाद हुए एक्जिट पोल के मुताबिक प्रधानमंत्री व्लादिमीर पुतिन की लोकप्रियता में भारी कमी आई है। एक्जिट पोल में कहा गया है कि वह जीत तो रहे हैं लेकिन उनके पक्ष में 50 फीसदी से भी कम वोट गए हैं। रूस के सरकारी टीवी चैनल ने बताया कि पुतिन की यूनाइटेड रशिया पार्टी को कुल वोटों का 48.5 फीसदी वोट मिल रहे हैं जो कि 2007 में मिले 64 फीसदी मतों से काफी कम है। इसी तरह पुतिन की पार्टी को 450 सदस्यों वाली रूसी संसद डूमा में 220 सीटें हासिल होने की बात कही जा रही है। अगर चुनाव के नतीजे एक्जिट पोल के मुताबिक ही आते हैं तो पुतिन की पार्टी डूमा में दो−तिहाई बहुमत खो देगी जो उसे पिछले चुनावों के बाद मिला था।
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
व्लादिमीर पुतिन लोकप्रियता
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com