विज्ञापन
This Article is From Dec 18, 2011

डायना के फ्लैट में लौटेंगे प्रिंस हैरी और विलियम

प्रिंस विलियम और हैरी ने अपनी मां डायना के उस फ्लैट में लौटने का फैसला किया है, जहां उन्होंने अपनी मां के साथ अपना बचपन बिताया था।
लंदन: प्रिंस विलियम और हैरी ने अपनी मां डायना के उस फ्लैट में लौटने का फैसला किया है, जहां उन्होंने अपनी मां के साथ अपना बचपन बिताया था। इस घर से दोनों का भावनात्मक लगाव है। राजकुमारी डायना की 1997 में एक कार हादसे में पेरिस में मौत हो गई थी। दोनों राजकुमार केनसिंग्टन पैलेस स्थित अपार्टमेंट का इस्तेमाल धर्मार्थ कार्यों के लिए करके अपनी मां की सामाजिक सरोकार की विरासत को आगे बढ़ाएंगे और इस घर को फिर से ए हाउस ऑफ ज्वाय अगेन के रूप में तब्दील करेंगे। डायना की मौत के बाद से डायना का आठ और नौ नंबर का अपार्टमेंट खाली पड़ा है, लेकिन अब आठ नंबर के अपार्टमेंट के जीर्णोद्धार का काम शुरू कर दिया गया है, जहां दोनों राजकुमार 2013 में लौटेंगे। शाही परिवार के एक प्रवक्ता ने इस खबर की पुष्टि की कि विलियम और हैरी इस अपार्टमेंट का इस्तेमाल धर्मार्थ कार्यों के लिए करेंगे।
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
प्रिंस हैरी, प्रिंस विलियम, लेडी डायना
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com